ऑस्कर का हिस्सा बनने पर विवेक अग्निहोत्री ने कि Deepika की तारीफ तो लोग बोले- 'हिप्पोक्रेसी....'
punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 06:44 PM (IST)

ऑस्कर 2023 इस बार भारत के लिए बेहद खास है। डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अवॉर्ड जीतने के लिए मुकाबला कर रही है। जिसे लेकर देशवासियों की निगाहें 95वें ऑस्कर अवॉर्ड पर बराबर टिकीं हुई है।
विवेक अग्निहोत्री ने की दीपिका की तारीफ
ऑस्कर 2023 को लेकर शुक्रवार को एक और बड़ी खबर आई। जिसने भारतीयों को एक बार फिर गर्व महसूस करने का मौका दिया। अकादमी ने ऑस्कर 2023 के प्रेजेंटर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। ऑस्कर में एक्ट्रेस की एंट्री पर विवेक अग्निहोत्री ने रिएक्ट किया है। अब तक कई बार दीपिका की निंदा कर चुके विवेक ने इस बार उनकी तारीफ की।
'अच्छे दिन आ गए' - विवेक
डायरेक्टर ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "द कश्मीर फाइल्स के साथ अमेरिका में यात्रा करने और उनकी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के दौरान मैंने कहा था कि हर कोई भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहता है। भारत अब दुनिया का सबसे आकर्षक, सुरक्षित और बढ़ता हुआ बाजार है। ये साल भारतीय सिनेमा का साल है। अच्छे दिन।"
यूजर्स ने बताया विवेक को ढोंगी
उनके इस ट्वीट ने कुछ लोगों को हैरान कर दिया क्योंकि वो अब तक कई मौकों पर दीपिका की निंदा कर चुके हैं और उन्हें अर्बन नक्सल बता चुके हैं। विवेक के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "कल तक आपके लिए वो अर्बन नक्सल थी। आज आपको उनके ऊपर गर्व हो रहा है।"
एक अन्य यूजर ने कहा, " हिपोक्रेसी की भी सीमा होती है सर।"
ये स्टार्स करेंगे ऑस्कर 2023 प्रेजेंट
ऑस्कर 2023 के प्रेजेंटर की लिस्ट में दीपिका पादुकोण के साथ ड्वेन जॉनसन, एमिली ब्लंट, माइकल बी जॉर्डन, रिज अहमद, ट्रॉय कोत्सुर, ग्लेन क्लोज, जेनिफर कॉनेली, मेलिसा मैक्कार्थी, जो सलदाना, डॉनी येन, जोनाथन मेजर्स और क्वेस्टलव का नाम भी शामिल है। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Etawah News: जब पानी के बीचों-बीच फंसी रोजवेज बस में सवार यात्रियों की जान.....

मणिपुर में हरियाणा का BSF जवान हुआ शहीद, उग्रवादियों ने मारी गोली

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी