शादी से पहले रणवीर को एेसे कमेंट कर रही है दीपिका

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 12:21 PM (IST)

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक है। खबरों के मुताबिक इस साल नवंबर में यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा जिसकी सारी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। 

दीपिका-रणवीर ने कभी भी अपने प्यार का इजहार खुलकर नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर इनके प्यार का सबूत कई बार मिल चुका है। हाल में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह हंसते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, रणवीर ने कल एक लेबल को प्रमोट करने के लिए रैंप वॉक किया था, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की। 

 

😆🤣😂 @jackjonesindia #JACKJONESx10 #DontHoldBack

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Aug 8, 2018 at 5:44am PDT

रणवीर की इस तस्वीर पर दीपिका ने कमेंट किया 'इतने हॉट कैसे हो?' वहीं, दीपिका के इस कमेंट के बाद रणवीर ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा  'अब हो गया हूं।' दीपिका-रणवीर की इस प्यारभरी बातों को पढ़ उनके फैन्स ने कहा कि अब जल्द शादी कर लो। 
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static