दिल्ली के आर्ट म्यूजियम में व्हाइट एंड पिंक गाउन पहने रैंप पर उतरी Deepika
punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 03:50 PM (IST)
बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण ट्रैडिशनल और वैस्टर्न दोनों आउटफिट्स में हमेशा गॉर्जियस लगती है। बीती रात बुधवार को दीपिका दिल्ली में किरण नदर आर्ट म्यूजियम में डिजाइनर गौरी और नैनीका की 2018 स्प्रिंग क्लैकशन पेश करने रैंप पर उतरी।
दीपिका ने फ्लोर लैंथ पिंक और व्हाइट वन शॉल्डर नेक गाउन पहन रखा था। रेड लिपस्टिक और ढीले बन हेयरस्टाइल में दीपिका बहुत ही खूबसूरत नजर आई।