बेबी बंप फ्लॉन्ट करते वक्त दीपिका ने कर दी एक गलती, लोग बोले- बच्चे का कुछ तो साेचो

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 01:53 PM (IST)

मां बनने का एहसास सबसे प्यारा और अलग होता है।  कहा जाता है कि औरत की जिंदगी तभी संपूर्ण कहलाती है ,जब वह मां बनती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को आने वाले बच्चे के लिए हर छोटी सी बड़ी चीज का खास ख्याल रखना पड़ता है। हालांकि पहली बार मां बनने के दौरान  महिलाएं जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठती हैं। हाल ही में  प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण भी अपनी लापरवाही के चलते लोगों के निशाने पर आ गई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 कल दीपिका पादुकोण तब लाइमलाइट में आई जब वह फिल्म कल्कि 2898 एडी के एक इवेंट में शामिल हुई। इस दौरान  वह ब्लैक बॉडी-हगिंग आउटफिट में नजर आई, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। अपने इस लुक के जरिए उन्होंने उन लोगों की बोलती बंद कर दी जो उनकी  प्रेग्नेंसी पर सवाल उठा रहे थे। वैसे तो दीपिका इस आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही थी, पर उनकी एक गलती लोगों ने नोटिस कर ली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दरअसल दीपिका इस इवेंट में हील पहनकर पहुंची, जो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोगों का कहना है कि 6 महीने की प्रेग्नेंट महिला को इतनी ऊंची हील नहीं पहननी चाहिए इससे उन्हें और उनके बच्चे को खतरा हो सकता है। एक यूजर ने लिखा- एक ने कहा- आप कितनी भी सुंदर क्यों ना दिखना चाहें, इस वक्त हाई हील्स नहीं पहननी चाहिए थे। बता दें कि इस हील की कीमत 70, 000 से ज्यादा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ऐसे में लोगों का कहना है कि बच्चे से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं है। वहीं इवेंट के दौरान एक्टर प्रभास और अमिताभ बच्चन उनका खास ख्याल देते दिखाई दी। इसके बाद  दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। बताया जा रहा है कि तो कपल अपना बेबीमून सेलिब्रेट करने के लिए लंदन रवाना हो गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इस दौरान कपल ब्लैक आउटफिट्स में ट्विन करते नजर आए। जहां रणवीर ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम और व्हाइट शूज में नजर आए। वहीं दीपिका ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाई दीं। हालांकि लोगों  का कहना है कि दीपिका को इस हालत में ज्यादा सफर करने से बचना चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static