पार्टी के लिए क्रिसमस थीम से सजाएं अपना घर

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 05:32 PM (IST)

क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर घर को खास तरीके से सजाया जाता है क्योंकि हर कोई चाहता है कि इस दिन उनका घर काफी खूबसूरत लगे। घर को सुंदर लुक देने के लिए होम डैकोरेशन काफी जरूरी है। खास कर त्योहार के मौके पर, ताकि घर पर आने वाले मेहमान भी डैकोरेशन को देखकर खुश हो जाएं। कुछ लोग तो इस दिन अपने घर पार्टी भी रखते हैं और घर की सजावट के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। अगर आप भी क्रिसमस की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो आपको क्रिसमस डैकोरेशन के लिए कुछ यूनिक और हटके आईडिया बताएंगे, जिनसे आप भी कुछ टिप्स ले सकते हैं।

1. क्रिसमस ट्री केक

PunjabKesariबच्चों को खाने में वहीं चीजें पंसद आती हैं जो देखने में सुंदर हो। इस बार क्रिसमस में केक के साथ कुछ नया ट्राई करके बच्चों को खुश कर सकते हैं। इस अंदाज से केक पर क्रिसमस ट्री बनवा सकते हैं। 

2. फेयरी लाइट्स

PunjabKesari
एक कांच के कंटेनर में फेयरी लाइट डालें और सेंटरपीस बनाएं। आप चाहे तो फेयरी लाइट से घर को सजा सकते हैं।

3. सांता क्लॉस कैप

PunjabKesari
एंट्री गेट को कुछ इस अंदाज से संता क्लॉस की कैप की तरह शेप दें। 
 
4. सांता क्लॉस बैग

PunjabKesari
पार्टी के बाद या किसी को गिफ्ट देना है तो क्रिसमस के मौके पर आप सांता क्लॉस बैग्स में डालकर दे सकते हैं। 

5. पेपर क्रिसमस ट्री

PunjabKesari
बाजार से मंहगे क्रिसमस ट्री खरीदने की बजाय आप घर पर ही पेपर के साथ क्रिसमस ट्री बना सकते हैं। पेपर क्रिसमस ट्री बनाने के लिए ग्रीन कलर्ड पेपर को कोणों की शेप में काट लें। ग्लू की मदद से कोणों को आपस में जोड़ लें। ट्री की डेकोरेशन के लिए लाला और कलर्ड रिबन लगाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static