ऊन से करें घर की डैकोरेशन

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 11:28 AM (IST)

ऊन से बनी चीजें : ज्यादातर औरतें फ्री टाइम में टी.वी. सीरियल देखती हैं या फिर आपस में बैठकर गप्पे लड़ाती हैं लेकिन अगर सर्दियों के दिनों में फ्री टाइम में वह कुछ क्रिएटिव काम करेंगी तो यह सबसे बेस्ट ऑप्शनों में से एक होगा। ऐसे समय में वह अपने अंदर के छिपे हुए हुनर को लोगों के सामने ला सकते हैं और कुछ ना कुछ नया करने को भी मिलता है। चलिए आज आपको ऊन से बनने वाली कुछ क्रिएटिव चीजों के बारे में बताते हैं जो आपके घर की साजो सजावट में और निखार लाएगा। डंडेलिओन(Dandelion) एक फूल का नाम हैं। ऊन की मदद से हम डंडेलिओन जैसे दिखने वाले फूल बना सकते हैं, जिसे पॉम पॉम (Pom Pom) कहते हैं और उन्हीं लड्डू आकार के फूलों को सुई धागे की मदद से जोड़कर आप बहुत सारी चीजें बना सकते हैं। जैसेः पायदान, गुलदस्ता, बच्चों के खिलौने, ऊन से बने बूट आदि आप आसानी से बना सकते हैं।  इन क्रिएटिव तरीकों से इस तरह करें ऊन के धागों से घर की सजावट

 

जरूरी सामानः
कलरफुल ऊन (मनपसंद रंग)
सूई,धागा
पतली गोल स्टिक
कैंची

 

पॉम पॉम फ्लॉवर बनाने की विधिः
1. सबसे पहले ऊन को गुच्छी की तरह हाथ पर लपेट लें और सैंटर से इसे धागे की मदद से जोड़ लें। अब कैंची से इस गुच्छी के किनारे काट लें। यह गोल फूलों के आकार ले लेगा। ल़ड्डू जैसा दिखने वाला आपका पॉम पॉम फ्लावर तैयार हैं।  पॉम-पॉम से खुद ही बनाएं Mat

 

2.अब अगर आप पायदान बनाना चाहते हैं तो इस तरह के और पॉम पॉम फ्लावर तैयार करें और सूई धागे की मदद से एक दूसरे को जोड़ते रहे। पायदान को गोल आकार देना हैं तो पॉम पॉम फ्लावर को गोल आकार में ही एक दूसरे के साथ जोड़े।

 

3. अगर आप ऊन से बना गुलदस्ता तैयार करना चाहते हैं तो स्टिक पर ग्रीन कलर की ऊन लपेट लें। इस स्टिक को फूल के बीच वाले हिस्से से जोड़े। इसी तरह रंग-बिरंगे फूल और तैयार करें और गुलदस्ते में सजाएं। 

 

4.इसके अलावा आप बच्चों के छोटे छोटे खिलौने और बूट भी तैयार कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static