दिमाग पर सीधा अटैक करते हैं ये 5 जानलेवा वायरस

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2024 - 03:09 PM (IST)

नारी डेस्क: आज हम बात करेंगे उन खतरनाक संक्रामक वायरसों के बारे में जो हमारे दिमाग पर सीधा अटैक कर सकते हैं। इन वायरसों के चलते मस्तिष्क में सूजन, गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं और कभी-कभी तो जानलेवा स्थितिया भी उत्पन्न हो सकती हैं। जानिए ऐसे पांच जानलेवा वायरस के बारे में, जो आपके जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। चलिए, शुरू करते हैं!

वेस्ट नाइल फीवर

वेस्ट नाइल बुखार एक मच्छर द्वारा फैला वायरस है, जिसके लक्षणों में सिरदर्द, तेज बुखार, गर्दन में अकड़न, मांसपेशियों में कमजोरी, और दौरे शामिल हैं। यह वायरस अगर दिमाग तक पहुँच जाए, तो मेनिनजाइटिस जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। इसमें जीका और डेंगू दोनों शामिल हैं। वेस्ट नाइल फीवर वैसे तो ज्यादा हानिकारक नहीं माना जाता है, मगर दिमाग तक वायरस फैल जाए तो दिमाग और रीढ़ की हड्डी की परत पर सूजन कर सकता है। कई बार मरीज को मेनिनजाइटिस नाम की बीमारी हो जाती है, जो कि एक संक्रामक बीमारी है।

PunjabKesari

 रेबीज

रेबीज एक जानलेवा वायरस है, जो आमतौर पर जानवरों के काटने से फैलता है। यह वायरस नसों के जरिए दिमाग में पहुंचकर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स पैदा कर सकता है। समय पर इलाज न कराने पर यह इंसान को कोमा में पहुंचा सकता है या यहां तक कि मौत का कारण बन सकता है।

कोविड-19

कोविड-19 का वायरस इंसान के दिमाग पर समय के साथ गंभीर प्रभाव डाल सकता है। यह मस्तिष्क में सूजन पैदा करता है और कई मरीजों में ब्रेन फॉग जैसी समस्याएं देखी गई हैं। इसके परिणामस्वरूप भूलने की बीमारी, स्ट्रेस, और तनाव का अनुभव बढ़ सकता है।

PunjabKesari

 डेंगू

डेंगू बुखार से भी दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके लक्षणों में बुखार, जोड़ों में दर्द, और उल्टी शामिल हैं। डेंगू के गंभीर मामलों में एन्सेफ्लाइटिस हो सकता है, जो दिमाग में सूजन का कारण बनता है। 

ईस्टर्न इक्विन इंसेफेलाइटिस (EEE)

EEE एक मच्छर द्वारा फैलने वाला वायरस है, जो इम्युन सिस्टम पर हमला करता है। यह दिमाग में सूजन पैदा कर सकता है और सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर सकता है। यह वायरस जानवरों में भी प्रभाव डालता है और कई बार यह जानलेवा साबित होता है।

PunjabKesari

दिमाग से जुड़ी बीमारियों का संकट बढ़ता जा रहा है। इन वायरसों से बचने के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है। किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। आपकी जान और स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static