63 देशों को पछाड़कर जम्मू की बेटी बनी Mrs World,  21 साल बाद भारत को दिलाया ताज

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 05:12 PM (IST)

जम्मू की रहने वाली 32 वर्षीय सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का  खिताब अपने नाम किया।  21 साल बाद यह ताज भारत वापिस आया। इससे पहले 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने  ये ताज अपने नाम किया था इस दिन का इंतजार हर किसी को था। इस मुकाबले में 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से सरगम कौशल ने खिताब अपने नाम किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sargam kaushal🔹 (@kaushalsargam)


मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था, जिसमें ब्यूटी कॉम्पटिशन में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने शिरकत की। जब स्टेज पर सरगम कौशल का नाम अनाउंस हुआ तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे।  उनका इमोशनल होता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्टार्स भी सरगम को बधाइयां दे रहे हैं। कपड़ों की बात करें तो कॉन्टेस्ट के अंतिम दौर के लिए सरगम ने भावना राव द्वारा डिज़ाइन किया गया पिंक कलर का स्लिट गाउन पहना।

PunjabKesari
चलिए आपको बताते है कि आखिर सरगम कौशल है कौन

सरगम जम्मू-कश्मीर की रहने वाली है और वो प्रोफेशन से टीचर है। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर काम भी कर चुकी है। उन्होंने नेवी ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी इस कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया। इससे पहले उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया था।  सरगम ने पहले मिसेज इंडिया का ताज जीता और अब मिसेज वर्ल्ड का। उन्होंने साबित किया कि अगर सपनों की उड़ान ऊंची हो तो फर्क नहीं पड़ता कि आप शादीशुदा है या नहीं। 

PunjabKesari
बता दें कि मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए बनाया गया है। साल 1984 में इसकी शुरुआत हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया था। साल 1988 में इसका नाम मिसेज वर्ल्ड पड़ा। वही, पहला मिसेज वर्ल्ड खिताब जीतने वालीं महिला श्रीलंका की रोजी सेनायायाके थीं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static