बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं नाम तो यहां देखें माता दुर्गा के इन प्रसिद्ध और अद्भुत नामों की लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 06:29 PM (IST)

अपने बच्चों का नामकरण करना आसान काम नहीं होता। नाम चुनते समय कई बातों का ध्‍यान रखना पड़ता है। अगर आप प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं तो हर कोई चाहता है के वह बेटी के लिए यूनिक और बेहद सुंदर नाम चुने। ऐसे में पेरेंट्स ऑनलाइन भी काफी सर्च करते हैं लेकिन उन्हें कोई ऐसा नाम नहीं मिल पता जो सूंदर होने के साथ मतलब भी जिसका काफी अच्छा हो। ऐसे में अगर आप भी अभी बेटी के पेरेंट्स बने हैं और उसके लिए एक प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो आप मां दुर्गा के नामों का अर्थ जानकर चुनाव कर सकते हैं, जैसे -

अक्षयिनी

मां दुर्गा से जुड़ी इस नाम का मतलब होता है अक्षय, अमर और अविनाशी। जिसे कोई हानि भी नहीं पहुंचा सकता है। मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक है। उन्‍हें कोई छू भी नहीं सकता है।

PunjabKesari

आर्यही

मां दुर्गा के इस नाम का मतलब होता है निपुण और दक्ष होना। आपकी बेटी के ल‍िए ये नाम बहुत यूनिक साबित हो सकता है। 

भूविता

इस नाम का अर्थ होता है स्‍वर्ग और पृथ्‍वी से जुड़ा हुआ। 

बरूनी

महिषासुर को हराने के लिए दुर्गा का अवतरण हुआ था। बरुनी देवी दुर्गा के नाम का एक सुंदर रूप है।

नित्‍यामी

यह नाम मां दुर्गा से जुड़ा हुआ है। इसका मतलब होता है क‍ि निरंतर शाश्‍वत और अनंत। नित्‍य का मतलब होता है सदा। 

प्रदवी

ये नाम देवी दुर्गा का एक नाम है। इसका मतलब होता है बुद्धिमान। मां देवी शक्ति, भक्ति और बुद्धि का प्रतीक है। उन्‍हीं में से उनका ये नाम निकला है। 

PunjabKesari

प्रणिका

प्राणिका नाम का अर्थ होता है जीवन शक्ति या ऊर्जा है। ये नाम मां पार्वती से जुड़ा हुआ है। 

शरण्या

इस नाम का अर्थ होता है समर्पण और शांति। मां दुर्गा का एक इस नाम का मतलब होता है शरणदाता। मां पार्वती ने अपनी शरण में आने वालो का हमेशा उद्धार ही क‍िया है। इस नवरात्रि पर आप अपनी ब‍िटिया के ल‍िए ये नाम रख सकते हैं। 

उम‍िका

ये नाम देवी दुर्गा के उमा से बना हुआ है। जिसका अर्थ होता है अनन्त ज्ञान, असीमित और प्रतिष्ठा। 

वरलिका

ये नाम भी मां दुर्गा से संबंध रखता है। इस नाम का मतलब देवी दुर्गा, शक्ति की देवी, होता है। ये नाम संगीत के एक राग का से जुड़ा हैं। मां दुर्गा के 9 स्‍वरूप अलग-अलग गुणों के ल‍िए जानी जाती हैं। उन्‍हीं में से यह एक नाम निकला है। जो संगीत के मधुर धुन को परिभाषित करता हैं।

PunjabKesari

यवनिका

देवी दुर्गा के इस नाम का मतलब होता है शक्तिशाली जो मां के शक्ति रुप को दर्शाता है। ये नाम बहुत ही यूनिक हैं। 

यति

इस नाम का मतलब होता है तपस्वी। ये मां के 108 वर्णित नामों में से एक हैं। ये नाम मां की दुर्गा की भक्ति के रुप को दर्शाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static