दामाद के साथ भागने वाली सास का अब  बहन के पति पर आ गया दिल, गहने लेकर जीजे के साथ हुई फरार

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 11:12 AM (IST)

नारी डेस्क: इस कलयुगी दुनिया में वो हो रहा है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। अलीगढ़ की घटना तो आपकी याद होगी ही जहां एक मां ही अपनी बेटी की सौतन बन गई थी। अपने होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास ने अब एक और कारनामा कर दिखाया । इस बार वह अपने बहनोई के साथ ही फरार हो गई और साथ में गहने और पैसे भी ले गई।  इस घटना से अंदाजा लगा सकते हैं कि समाज किस तरफ जा रहा है।
 

यह भी पढ़ें:  अब बिना सांस के भी जिंदा रह पाएगा इंसान ! दुनिया में जगी बड़ी उम्मीद


 महिला सपना तब चर्चा में आई थी जब  बेटी की शादी से पहले वह अपने होने वाले दामाद के साथ भाई गई। पकड़े जाने पर महिला ने दावा किया था कि वह अपने दामाद से बेहद प्यार करती हैं और उसी के साथ रहना चाहती है। पर उनके प्यार की उम्र बहुत छोटी निकली, 10 महीने बाद उसका दिल अपनी बहने के पति पर आ गया और वह उसके साथ भाग निकली। सपना अपने साथ दो लाख और जेवरात भी ले गई है।
 

यह भी पढ़ें: अगर दिखने लगे ये संकेत, तो समझिए भोलेनाथ है आप पर मेहरबान
 

राहुल ने आरोप लगाया है कि सपना जो उसकी सास बनने वाली थी कुछ दिनों पहले उसके  साथ फरार हो गई। दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले के थाना बेला क्षेत्र के गांव उसरैना में रह रहे थे। राहुल काआरोप है कि सपना उसके कमाए हुए करीब 2 लाख रुपये नकद और जेवरात साथ लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि दामाद संग भागने के बाद सपना के  पति ने भी दूसरी शादी कर ली है।एइस पूरे मामले को लेकर पूरे इलाके में जबरदस्‍त चर्चा हो रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static