दही शिमला मिर्च
punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 07:03 PM (IST)
नारी डेस्क : अगर आप रोज़ की सब्जियों से कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो दही शिमला मिर्च एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। शिमला मिर्च की कुरकुराहट, दही की मलाईदार बनावट और मसालों का शानदार स्वाद इस डिश को खास बनाता है। इसमें मूंगफली का इस्तेमाल न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसे एक अलग टेक्सचर भी देता है। यह आसान रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।
Servings - 2

INGREDIENTS
कच्ची मूंगफली – 50 ग्राम
शिमला मिर्च – 350 ग्राम (कटी हुई)
प्याज – 250 ग्राम (कटा हुआ)
नमक – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
लहसुन – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 4
दही – 300 ग्राम
हरा धनिया – 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
बनाने की विधि
1. सबसे पहले 50 ग्राम कच्ची मूंगफली को सूखी कढ़ाई में 3-4 मिनट तक भून लें। गैस बंद करके इसे 5 मिनट तक ठंडा होने दें।
2. मूंगफली का छिलका उतार लें और ओखली-मूसल या मिक्सर की मदद से दरदरा कूट लें। इसे अलग रख दें।
3. एक बड़े बर्तन में कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, कुटी हुई मूंगफली, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
4. एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें।
5. अब लहसुन डालकर लगभग 30 सेकंड तक भूनें।
6. हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड तक भून लें।
7. तैयार शिमला मिर्च और प्याज का मिश्रण डालें। 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
8. अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 7-8 मिनट तक पकाएं, ताकि मसाले और दही अच्छी तरह मिल जाएं।
9. आखिर में हरा धनिया डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
10. स्वादिष्ट दही शिमला मिर्च तैयार है। इसे गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।

