दही कॉफी Mousse
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 03:01 PM (IST)
नारी डेस्क : अगर आप कुछ हल्का, क्रीमी और फ्रेश टेस्टी डेजर्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो दही कॉफी मूस एक परफेक्ट विकल्प है। इसमें दही और क्रीम का मलाईदार स्वाद कॉफी के हल्के तीखेपन के साथ मिलकर इसे बिल्कुल खास बना देता है। इसे बनाना बेहद आसान है, और 3–4 घंटे फ्रिज में रखने के बाद यह ठंडा, फूला-फूला और सर्व करने के लिए तैयार हो जाता है। यह डेजर्ट खासकर गर्मियों में या कॉफी लवर्स के लिए एकदम सही है।
Servings - 2

सामग्री
ताजा क्रीम – 30 ग्राम
हंग दही – 70 ग्राम
कंडेंस्ड मिल्क – 60 ग्राम
एस्प्रेसो कॉफी शॉट – 1 टेबलस्पून
कोको पाउडर – सजाने के लिए
विधि
1. एक बाउल में 30 ग्राम ताजा क्रीम डालें और हल्का फूला हुआ होने तक फेंटें।
2. इसमें 70 ग्राम हंग दही और 60 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क डालें। अच्छी तरह से मिलाकर स्मूद होने तक फेंटें।
3. अब 1 टेबलस्पून एस्प्रेसो कॉफी शॉट डालें और समान रूप से मिक्स होने तक फेंटें।
4. तैयार मिश्रण को सर्विंग बाउल में डालें और 3–4 घंटे के लिए फ्रिज में रखें, जब तक यह हल्का सेट न हो जाए।
5. ऊपर से कोको पाउडर छिड़कें।
6. ठंडा-ठंडा परोसें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

