दही चटनी Toast

punjabkesari.in Monday, Dec 22, 2025 - 06:22 PM (IST)

नारी डेस्क : अगर आप कुछ हल्का, स्वास्थ्यवर्धक और जल्दी बनने वाला नाश्ता चाहते हैं, तो दही चटनी टोस्ट आपके लिए परफेक्ट है। दही और हरी चटनी का स्वाद ब्रेड के साथ मिलकर बनाता है एक टेस्टी और क्रिस्पी नाश्ता, जिसे आप सुबह नाश्ते में या शाम की चाय के साथ आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी स्वाद में हल्की, बनाने में आसान और सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

Servings - 3

PunjabKesari

सामग्री

दही – 150 ग्राम

लाल मिर्च फ्लेक्स – 1 चम्मच

काली मिर्च – 1/4 चम्मच

नमक – 1/2 चम्मच

चाट मसाला – 1/2 चम्मच

जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच

हरी चटनी – 2 बड़े चम्मच

ब्राउन ब्रेड – 6 स्लाइस

तेल – 20 मिलीलीटर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

विधि

1. एक बाउल में 150 ग्राम दही डालें। इसमें 1 चम्मच लाल मिर्च फ्लेक्स, 1/4 चम्मच काली मिर्च, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच चाट मसाला, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर और 2 बड़े चम्मच हरी चटनी डालें। अच्छी तरह से फेंट लें ताकि सभी सामग्री मिक्स हो जाए।

2. प्रत्येक ब्रेड स्लाइस के दोनों ओर इस दही-मिश्रण को अच्छी तरह से लगाएं।

3. एक पैन गर्म करें और इसमें तेल डालें। दही कोटेड ब्रेड स्लाइस को पैन में रखें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक टोस्ट करें। पैन से निकाल लें।

4. गरमा गरम टोस्ट को केचप के साथ परोसें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

static