सेहत संबंधी इन छोटी-मोटी समस्याओं से राहत दिलाएंगे दादी मां के नुस्खे

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 09:55 AM (IST)

हर किसी को अक्सर सेहत संबंधी कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप इससे निजात पाने के लिए दवा की जगह पर कुछ देसी नुस्खों को अपना सकती है। इससे आपको इस समस्याओं से तुरंत आराम पाने में मदद मिलेगी। चलिए आज हम आपको दादी मां स्पेशल कुछ देसी उपायों के बारे में बताते हैं...

पीरियड्स में जरूर खाएं आंवला

पीरियड्स के दौरान आंवला का मुरब्बा या इसका जूस जरूर पीएं। इससे ब्लीडिंग के कारण हुई आयरन की कमी पूरी होगी।

कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाए

आधा कप बेल का गूदा में एक चम्मच गुड़ मिलाकर डिनर से पहले पीएं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होगी।

भोजन के साथ जरूर खाएं कच्चा प्याज

भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। इससे बंद नसें खोलने में भी मदद मिलती है, जो दिल के रोगों का खतरा कम करता है।

पेट में जलन का इलाज करेंगे तुलसी बीज

तुलसी के बीज पेट में ठंडक पहुंचाते हैं। जिन लोगों को पेट में जलन रहती है उन्हें दिन में 2 बार इसका सेवन करना चाहिए।

मुंह के छालों का इलाज से निजात दिलाएगी छोटी इलायची

छोटी इलायची को पीसें। इसमें 1/2 चम्मच शहद मिलाकर मुंह के छालों पर लगाएं। इससे वो जल्दी ठीक हो जाएंगे।

रोज ब्रेड खाने से होगा नुकसान

ब्रेड में फैट और कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में रोज ब्रेड खाने से वजन बढ़ता है और पेट भी बाहर निकल आता है।

पेट दर्द के लिए घरेलू नुस्खा

अजवाइन को काले नमक के साथ भूनकर गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पेट दर्द से आराम मिलेगा।

अधिक प्यास लगने पर करें ये काम

ज्यादा पानी पीने से शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में बहुत अधिक प्यास लगती है तो अनारदाना या अनारदाना चूर्ण खाएं। इससे प्यास कम लगेगी।

Content Writer

neetu