क्रिस्पी आलू Egg रैप

punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 05:20 PM (IST)

नारी डेस्क : अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह पोटैटो और चीज ऑमलेट आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है। इसमें आलू का हल्का स्वाद, अंडों का प्रोटीन, ताजी सब्जियों की फ्रेशनेस और ऊपर से मोजरेला चीज का मेल इसे बेहद लाजवाब बना देता है। 

Servings - 2

PunjabKesari

सामग्री

बटर – 1 बड़ा चम्मच

आलू के स्लाइस – 80 ग्राम

फेंटे हुए अंडे – 3

नमक – 1/2 छोटा चम्मच

मोजरेला चीज – 100 ग्राम

लेट्यूस – 20 ग्राम

टमाटर – 70 ग्राम

अतिरिक्त मोजरेला चीज – आवश्यकतानुसार

इटालियन सीजनिंग – 1/2 छोटा चम्मच

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

विधि

1. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच बटर गर्म करें। उसमें 80 ग्राम आलू के स्लाइस डालें, ढककर मध्यम-धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं।

2. ढक्कन हटाकर 3 फेंटे हुए अंडे आलू के ऊपर डालें। उस पर 1/2 छोटा चम्मच नमक और 100 ग्राम मोजरेला चीज डालें। ढककर 4–5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।

3. अब ऑमलेट के आधे हिस्से पर 20 ग्राम लेट्यूस, 70 ग्राम टमाटर, थोड़ा अतिरिक्त मोजरेला चीज और 1/2 छोटा चम्मच इटालियन सीजनिंग डालें। ढककर 3–4 मिनट और पकाएं।

4. पक जाने पर ऑमलेट को आधा मोड़ लें। गैस से उतारकर दो हिस्सों में काट लें।

5. तुरंत परोसें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static