क्रिस्पी पार्मेज़न Baby Corn

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 04:12 PM (IST)

नारी डेस्क : बारिश हो या शाम की हल्की भूख, क्रिस्पी और चीज़ी स्नैक्स खाने का मजा ही अलग होता है। ऐसे में क्रिस्पी पार्मेज़न बेबी कॉर्न एक परफेक्ट स्नैक रेसिपी है, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से बेहद स्वादिष्ट लगती है। बटर, गार्लिक और पार्मेज़न चीज़ का शानदार फ्लेवर इसे और भी खास बना देता है। खास बात यह है कि यह रेसिपी बहुत कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है।

Servings - 2

PunjabKesari

INGREDIENTS

बटर – 150 ग्राम
चिली फ्लेक्स – 1/2 छोटा चम्मच
पार्सले – 1/2 छोटा चम्मच
लहसुन – 1 बड़ा चम्मच
पार्मेज़न चीज़ – 1 छोटा चम्मच
पार्मेज़न चीज़ – 100 ग्राम
बेबी कॉर्न – आवश्यकतानुसार

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि

1. सबसे पहले बेबी कॉर्न को बीच से आधा काट लें और अलग रख दें।
2. एक बाउल में 150 ग्राम बटर, 1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/2 छोटा चम्मच पार्सले, 1 बड़ा चम्मच लहसुन और 1 छोटा चम्मच पार्मेज़न चीज़ डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
3. अब बेबी कॉर्न को इस बटर मिश्रण में डुबोकर अच्छी तरह कोट करें। इसके बाद ऊपर से पार्मेज़न चीज़ लगाएं और बेकिंग ट्रे में रखें।
4. ओवन को पहले से 180°C पर प्रीहीट करें। फिर बेबी कॉर्न को 20 मिनट तक बेक करें।
5. ओवन से निकालें और अपनी पसंदीदा डिप के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static