क्रिस्पी कोरियन Potato Fries

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 04:49 PM (IST)

नारी डेस्क : अगर आप रोज एक जैसे फ्रेंच फ्राइज खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार ट्राई करें क्रिस्पी कोरियन पोटैटो फ्राइज। बाहर से बेहद कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये फ्राइज स्वाद में इतने लाजवाब होते हैं कि बच्चे हों या बड़े, हर किसी को पसंद आते हैं। खास बात यह है कि इन्हें घर पर बेहद आसान तरीके से बनाया जा सकता है।

Servings - 2

PunjabKesari

INGREDIENTS

मेयोनीज – 2 बड़े चम्मच
श्रीराचा सॉस – 1 बड़ा चम्मच
प्लम सिरप – 1 छोटा चम्मच
आलू – 250 ग्राम
पानी – 130 मिलीलीटर
कॉर्न फ्लोर – 50 ग्राम
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
तेल – तलने के लिए

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि

1. एक बाउल में 2 बड़े चम्मच मेयोनीज, 1 बड़ा चम्मच श्रीराचा सॉस और 1 छोटा चम्मच प्लम सिरप डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे साइड में रख दें।
2. 250 ग्राम आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. कटे हुए आलू को ब्लेंडर में डालें और उसमें 130 मिलीलीटर पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
4. इस मिश्रण को एक जग में निकालें और 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें।
5. बाहर निकालकर अच्छी तरह चलाएं और यही प्रक्रिया लगभग 10 बार दोहराएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
6. अब इसमें 50 ग्राम कॉर्न फ्लोर डालें और बिना गुठली के अच्छी तरह फेंट लें।
7. इसमें 1/2 छोटा चम्मच नमक डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लें।
8. कढ़ाई में पर्याप्त तेल गरम करें। तैयार मिश्रण को पाइपिंग बैग में भरें और गरम तेल में फ्राइज के आकार में डालें। इन्हें सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
9. तैयार फ्राइज को टिशू पेपर पर निकालें और बनाए हुए डिप के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static