क्रिस्पी फेटा बाइट्स विद Roasted Blueberry Maple सॉस
punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 05:28 PM (IST)
नारी डेस्क : अगर आप कुछ यूनिक, क्रिस्पी और स्वीट-सेवरी फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं, तो क्रिस्पी फेटा बाइट्स विद रोस्टेड ब्लूबेरी मेपल सॉस आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है। बाहर से कुरकुरी फेटा चीज़ और ऊपर से ब्लूबेरी-मепल सॉस की हल्की मिठास इस डिश को खास बनाती है। यह रेसिपी न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि स्वाद में भी रेस्टोरेंट-स्टाइल फील देती है। स्टार्टर, स्नैक या पार्टी प्लेटर के लिए यह एक शानदार विकल्प है।
Servings - 2

सामग्री
कॉर्न फ्लोर – 30 ग्राम
लहसुन पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
फेटा चीज़ – 200 ग्राम
ऑलिव ऑयल – 45 मिलीलीटर
ब्लूबेरी – 100 ग्राम
मेपल सिरप – 50 मिलीलीटर
दालचीनी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
नमक – ⅛ छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
पुदीने की पत्तियां – सजाने के लिए
बनाने की विधि
1. एक बाउल में कॉर्न फ्लोर, लहसुन पाउडर, काली मिर्च और फेटा चीज़ डालें। हल्के हाथ से मिलाएं ताकि चीज़ अच्छी तरह कोट हो जाए।
2. एक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें। अब फेटा चीज़ के टुकड़ों को डालकर हल्की आंच पर चारों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। तैयार होने पर निकालकर अलग रख दें।
3. दूसरे पैन में ब्लूबेरी, मेपल सिरप, दालचीनी पाउडर और नमक डालें। मध्यम आंच पर 8–10 मिनट तक पकाएं, जब तक सॉस हल्का गाढ़ा न हो जाए।
4. अब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें।
5. सर्विंग प्लेट में पहले ब्लूबेरी मेपल सॉस फैलाएं। इसके ऊपर क्रिस्पी फेटा बाइट्स रखें और ऊपर से थोड़ा सा सॉस डालें।
6. पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें और गरमागरम परोसें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

