जुराबों से बनाएं क्रिएटिव चीजें

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 05:03 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: सर्दी हो या गर्मी जुराबों को तो हमेशा पाया जाता है लेकिन अगर जुराब का रंग फीका पड़ जाए या पुरानी हो जाए तो लोग इसे फैंक देते हैं। वे यह नहीं जानते कि पुरानी जुराबों से भी कुछ क्रिएटिव चीजें भी बनाई जा सकती हैं। जी हां, बिल्कुल आप पुरानी जुराब से अपने बच्चों के लिए बॉल बना सकते हैं या उनके लिए कोई खैलेने का खिलौना आदि बना सकते हैं।

 

जरूरी सामान

-  जुराब
- रूई
- धागा
- सूई
- गूगली आईस
- कैंची

कैसे बनाएं

1. सबसे पहले एक जुराब को ऊपर की तरफ से 5 सैंटी.मी. काट लें।
2. अब जुराब के अंदर रूई को अच्छे से भर दें।
3. इसके बाद ऊपर से बची हुई जुराब को अंदर की ओर मोड़ दें और सूई धागे की मदद से इस ऊपर की ओर से सील दें।
4. अब आपकी बॉल तैयार है। बॉल के ऊपर गूगली आईस लगा दें और मोटे धागे की मदद से उसकी मूंछे बनाकर चिपका दें।


आप चाहे तो बॉल की जगह और भी कितनी क्रिएटिव चीजें बना सकते हैंं। देखिए फोटोज


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static