इन 7 देशों के पास नहीं है खुद की करंसी,दूसरों पर हैं निर्भर(Pix)

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2016 - 12:53 PM (IST)

विदेश हो या देश हर देश की अपनी अलग करंसी होती है और इसी से वह देश पहचाना जाता है। आजकल भारत में तो करंसी बदलने से हर तरफ हड़कप मचा हुआ है और दूसरी तरफ दुनिया में ऐसे देश भी हैं जिनकी अपनी कोई करंसी ही नहीं है। वह इसके लिए दूसरे देशों पर निर्भर करते हैं। आइए जाने आखिर कौन से हैं ये देश...

1. मोनाको

मोनाको यूरोप का एक छोटा सा देश है।यह देश फ्रांस पर पूरी तरह से निर्भर है और यहां पर करंसी भी यूरो ही चलती है। इसकी अपनी अलग करंसी नहीं है।  

2. पनामा

1903 में कोलंबिया से स्वतंत्र होकर पनामा को एक अलग देश का दर्जा दिया गया। इस देश की भी अपनी कोई करंसी नही है और यहां पर अमेरिकी डॉलर इस्तेमाल किए जाते हैं। 

3. जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे के बारे में सब लोग जानते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दक्षिण अफ्रिका के इस देश में अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल होता है। 

4. इक्वाडोर

इस देश का अर्थव्वस्था पूरी तरह से अमेरिका पर ही टिकी हुई है इसलिए यहां पर भी  अमेरिकी डॉलर ही चलते हैं। 

5. कोसोवो

इस देश को लेकर कई दूसरे देशों का विवाद चल रहा है। इसकी भी अपनी अलग से करंसी नही है। यहां के लोग यूरो का इस्तेमाल करते हैं। 

6. नाउरू

यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। इसकी न तो अपनी सेना है और न करंसी। यहां पर ऑस्ट्रेलियन डॉलर इस्तेमाल किए जाते हैं। 

7. लिचटेंस्टेन

लिचटेंस्टेन का नाम यूरोप के छोटे देशों में शुमार है। इस पर कभी जर्मनी का कब्जा हुआ करता था लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के बाद इसे आजाद करवा लिया गया था। इस देश में स्विस फ्रैंक का प्रयोग किया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static