पंजाब में ठंडी हवाओं का दौर शुरू, 10 फरवरी तक का जानें मौसम का हाल

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 06:04 PM (IST)

नारी डेस्क : पंजाब में धीरे-धीरे शीत लहर का असर कम होता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार धूप निकलने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, ठंड का तीखा दौर भले ही गुजर चुका हो, लेकिन सुबह और शाम के समय ठिठुरन अभी भी बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने राज्य के मौसम को लेकर 10 फरवरी तक का ताजा अपडेट जारी किया है।

10 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज से लेकर 10 फरवरी तक पंजाब में कोई बड़ा मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल ठंड का पीक समय निकल चुका है और आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ का असर 18 से 20 फरवरी के बीच देखने को मिल सकता है, जिससे मौसम में बदलाव संभव है।

यें भी पढ़ें : आखिर कार सामने आ गया सच की क्यों टूटी थी पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी

तापमान में दर्ज हुई बढ़ोतरी

राज्य के तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब सामान्य के करीब पहुंच चुका है।
सबसे अधिक तापमान: श्री आनंदपुर साहिब – 24.6 डिग्री सेल्सियस
सबसे कम तापमान: फरीदकोट – 4.8 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हालांकि, इसका फिलहाल पंजाब के मौसम पर कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत और बढ़ेगी, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।

यें भी पढ़ें : ड्रग्स केस में Actress गिरफ्तार, 8 लोगों के नाम आए सामने


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static