सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड: अगले 7 दिन शीतलहर का कहर, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Dec 20, 2025 - 01:53 PM (IST)

नारी डेस्क : देश में सर्दी अपने रिकॉर्ड स्तर को छूने की तैयारी में है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 7 दिन कई राज्यों में शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। इसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

सर्दी का बढ़ता असर

देश के कई हिस्सों में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। जहां कुछ राज्यों में ठंड केवल सुबह और रात के समय महसूस हो रही थी, वहीं अब तापमान और गिरने की संभावना है। आगामी दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने वाला है, जो सर्दी को और बढ़ा देगा।

उत्तरपश्चिम भारत

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में अगले 7 दिन शीतलहर चलने की चेतावनी है। इस दौरान सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

यें भी पढ़ें : भारती सिंह को Pregnancy में हुई ये बीमारी! जानें क्या है बीमारी और कैसे करें इसका इलाज

पूर्वी और मध्य भारत

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर के हालात बने रहेंगे। तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

पश्चिम भारत

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण महाराष्ट्र के मध्य जिलों में अगले 7 दिन शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है।

यें भी पढ़ें : शादी पहली हो या दूसरी, मांग में सिंदूर लगा कर Actress Rekha ने कहा शादी तो मैंने की...

दक्षिण भारत

अगले 7 दिन दक्षिण भारत में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। खासकर कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक इलाके और तेलंगाना के कई हिस्सों में मौसम ठंडा रहने और शीतलहर के प्रभाव महसूस होने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तरीपूर्व भारत

उत्तर-पूर्वी राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा और ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड के लिए अलर्ट जारी किया है।

तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है, जबकि कई इलाकों में कोहरा और बर्फबारी भी परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने, सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static