गर्मियों में लीजिए ठंडी-ठंडी स्ट्रॉबेरी लस्सी का मजा

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 05:04 PM (IST)

गर्मी के मौसम में हर किसी का कुछ ठंडा पीने का मन करता है जिसके बाद हर किसी के दिमाग़ में पहली चीज पानी या कोल्ड ड्रिंक होती है। लेकिन अगर आप कुछ अलग और नया पीने के बारे में सोच रहे हैं तो आप स्ट्रॉबेरी लस्सी ट्राई कर सकते हैं। ये बेहद स्वादिष्ट होने के साथ साथ आपकी बाॅडी को ठंडा और हाइड्रेट रहने में भी मदद करेगी। अगर आप भी सिंपल और बोरिंग लास्सी को ट्विस्ट देना चाहती हैं तो ये रेसिपी आप जरूर ट्राई कीजिए।

सामग्री-

• 300 ग्राम स्ट्रॉबेरी • 1 से 1.5 कप फुल फैट दही • 2 से 3 बड़े चम्मच क्रीम • 6 से 7 बड़े चम्मच चीनी या शहद • 1 से 2 चम्मच गुलाब जल • 1 से 2 स्ट्रॉबेरी (कटी हुई), गार्निश के लिए 

PunjabKesari

स्ट्रॉबेरी लस्सी कैसे बनाएं- 

• स्ट्रॉबेरी को धोकर छील लें और फिर उसे मोटा-मोटा काट लें। 
• अब स्ट्रॉबेरी को चीनी या शहद के साथ मिलाकर एक स्मूथ प्यूरी बना लें। 
• अब आप एक स्मूथ और क्रीमी लस्सी बनाने के लिए इसमें बीच-बीच में दही, क्रीम, गुलाब जल मिलाते रहें। 
• स्ट्रॉबेरी लस्सी को कटी हुई स्ट्रॉबेरी या पुदीने की पत्तियों से सजाकर तुरंत परोसें। परोसते समय आप कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static