चाय पीते ही 12वीं के छात्र की हुई मौत, डॉक्टर ने समझाया एक घूंट लेते ही क्यों रुक गई लड़के की सांसे
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 04:41 PM (IST)
नारी डेस्क : भारत में लाखों- करोडों लोग चाय पर निर्भर है, इसके बीना तो उनके दिन की शुरुआत ही नहीं होती।पर क्या ये चाय किसी की जान भी ले सकती है? ऐसा हुआ है कोलकात में 12वीं कक्षा के छात्र दीप्तांशु महतो की स्कूल में गर्म चाय पीने के कुछ घंटों बाद मौत हो गई। कलकत्ता हाई कोर्ट के वकील और दीप्तांशु के पिता मनोरंजन महतो का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई अगर समय पर उसे इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
यह भी पढ़ें: रात में कितनी बार पेशाब के लिए उठना है नॉर्मल ?
पिता ने स्कूल पर लगाया लापरवाही का आरोप
दीप्तांशु महतो ने बताया- "मेरे बेटे की पाचन नली बुरी तरह जल गई थी, जिससे उसे ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। उसे तुरंत इलाज की ज़रूरत थी। फिर भी, स्कूल प्रशासन ने न तो प्राथमिक उपचार देने की कोई पहल की और न ही मुझे तुरंत सूचित किया।"अपनी शिकायत में मनोरंजन ने बताया कि सुबह करीब 11:20 बजे, न्हें स्कूल से फ़ोन आया कि उनका बेटा बीमार पड़ गया है। स्कूल वालों ने उन्हें तुरंत आने के लिए कहा। मैं दोपहर करीब 1 बजे स्कूल पहुँचा और देखा कि मेरे बेटे की हालत बहुत गंभीर थी। वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था और उसे लगातार खांसी आ रही थी।" जब वह उसे लेकर असपताल पहुचं तब तक बेहद देर हो गई थी
यह भी पढ़ें: दिव्या भारती के निधन की खबर सुनकर सदमें में चले गए थे सुनील शेट्टी! बीच में ही छोड़ दी थी शूटिंग
चाय से जान जाने के ये हो सकते हैं कारण
नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत में डॉक्टर ने इस मुद्दे पर हैरानी जताते हुए कहा-चाय पीने से किसी की जान जाने की बात असंभव है। डॉक्टर के अनुसार खौलती चाय पीने से विंड पाइप या फूड पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चे की जान गई या फिर बेहद गर्म चाय पीने से गले में ब्रेन तक जाने वाली नर्व डैमेज होना भी एक कारण हो सकता है। या फिर गर्म चाय पीने से ब्रेन को जाने वाली नसों को कोई नुकसान पहुंचा हो, हालांकि, इसकी आशंका न के बराबर है। अब बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट या ऑटोप्सी रिपोर्ट से ही असली कारणों का पता चल सकेगा

