ईटों से नहीं, 40000 लोगों की हड्डियों से सजा है यह चर्च

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 02:56 PM (IST)

ट्रैवलिंगःविश्व में बहुत-सी आश्चर्य से भरी हुई ऐसीजगहें हैं जो कई बार हमें सोचने पर मजबूर कर देती है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। आज हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वह एक चर्च है। इसकी खास बात यह है कि यह गिरिजाघर हडिडयों से बना हुआ है। इसी वजह से इसका नाम Ossuary पड़ गया। यह चर्च चेक गणराज्य में स्थित है। यहां पर पहले मृत शरीर को अस्थाई रूप में कब्र में रखा जाता था। धीरे-धीरे शवों की हड्डियां निकाल कर यहां हर तरफ सजाई जाने लगी। अब तक यहां पर करीब 40000 लोगों के कंकालों और हड्डियों का संभाल कर रखा जा चुका है। 

ऑस्युअरी से जुड़ी कुछ बातें

1. कहा जाता है कि13 वीं शताब्दी में यहां के हेनरी नाम के एक संत को Palestina भेजा गया। इस पवित्र भूमि से जब वह वापिस आया तो पवित्र जगह से लाई गई मिट्टी  एक कब्रिस्तान के उपार डाल दी। माना जाता है कि यह मिट्टी वह वहां से लाया था,जहां पर प्रभु यीशु को सूली पे चढ़ाया गया था। इस कारण ही यह जगह लोगों को दफनाने के लिए पसंद की जाती है। 

2. इसके आलावा यह भी कहा जाता है कि 14 वी और 15 वी शताब्दी में हुए युद्ध में बहुत से लोगों की मौत हुई थी। उनके शवों को Sedlec में ही दफन कर दिया गया। कम समय में ज्यादा लोगों को दफनाने के कारण यहां जगह नहीं बची। 

3. इस युद्ध के बाद ही यहां पर Ossuary बनाने का विचार किया गया। संत यहां पर लोगों की हड्डियों को निकाल कर चर्च में सजा देते हैं।40,000 लोगों की हड्डियों को Frantisek Rind ने यहां1870 में सजाया था। 

4. इस अनोखी चर्च को लोगोें के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। हर साल यहां पर दुनिया भर से 2 लाख के करीब सैलानी इसे देखने के लिए आते हैं। लोग इसे अब the Church of Bones के नाम से जानने लगे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static