Christmas Special: चॉकलेट फज कुकीज़

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 10:02 AM (IST)

क्रिसमिस का त्योहार बस आने ही वाला है। इस दौरान हर कोई केक, कुकीज़ आदि मिठाई से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई देते हैं। ऐसे में आप भी घर पर कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए चॉकलेट फज कुकीज़ की रेसिपी लेकर आए है। यह खाने में टेस्टी होने से बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

मक्खन- 360 ग्राम 
ब्राउन शुगर- 620 ग्राम 
चॉकलेट- 400 ग्राम 
चॉकलेट चिप्स- 1300 ग्राम 
अंडे- 6
आटा- 450 ग्राम 
कोको पाउडर- 100 ग्राम 
बेकिंग पाउडर- 5 ग्राम 

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले एक बाउल में आटा, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर मिलाकर छान लें।
2. एक अलग बाउल में अंडे और चीनी कोअच्छे से फेंटे।
3. पिघले हुए मक्खन और चॉकलेट को मिलाकर अलग रख दें। 
4. अब अंडे वाले मिश्रण को चॉकलेट में मिलाएं।
5.इसमें आटा, चॉकलेट चिप्स डालकर 20 मिनट तक फ्रिज में रखें।
6. ओवन को 350 डिग्री पर प्री​हीट करें।
7. बेकिंग ट्रे में पार्चमेंट पेपर लगाकर इसपर बैटर डालें औऱ हल्की उगंलियों से अपनी मनपसंद शेप दें।
8. 12 से 15 मिनट तक कुकीज़ को बेक करें।
9. अब इसे ओवन से निकालकर ठंडा करके सर्व करें।
10. लीजिए आपकी चॉकलेट फज कुकीज़ बनकर तैयार है। 

 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static