सुबह - सुबह बच्चों से करवाएं इन 4 चमत्कारी मंत्रों का जाप, जिंदगी में कभी नहीं मिलेगी हार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 02:14 PM (IST)

नारी डेस्क: बच्चों के दिन की शुरुआत अगर सकारात्मकता और ऊर्जा से हो, तो उनका पूरा दिन अच्छा बीतता है। ऐसे में सुबह-सुबह अगर बच्चे इन 4 प्रेरणादायक मंत्रों (positive mantras)  का जाप करें, तो उनमें आत्मविश्वास, एकाग्रता और जीवन में कभी हार न मानने की शक्ति बढ़ती है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये चार मंत्र और इनका अर्थ

PunjabKesari
गायत्री मंत्र


"ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं, "भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्"। इसका अर्थ है हे परमात्मा, जो जीवनदाता हैं, जो दुखों का नाश करने वाले हैं और आनंद के दाता हैं, हम आपके दिव्य तेज का ध्यान करते हैं। आप हमारी बुद्धि को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। इसे जपने से बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है, पढ़ाई में मन लगता है और नकारात्मक विचार दूर रहते हैं


सरस्वती मंत्र


"कराग्रे वसते लक्ष्मीः, करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः, प्रभाते करदर्शनम्॥" इसका अर्थ है हाथों के अग्रभाग में लक्ष्मी, बीच में सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु निवास करते हैं। सुबह उठकर अपने हाथों को देखकर नमस्कार करने से दिन शुभ होता है। इस मंत्र का जाप करने से आत्मविश्वास और सकारात्मकता बढ़ती है  दिन की शुरुआत शुभ और ऊर्जावान बनती है

PunjabKesari
शिव मंत्र

रोजाना  "ॐ नमः शिवाय" का जप करने से  मन और शरीर दोनों शांत होते हैं। इससे तनाव और डर दूर होता है  बच्चे मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं और हार मानने की भावना खत्म होती है


शांति मंत्र

ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्। ॐ शांतिः शांतिः शांतिः।"  इसका अर्थ है सभी लोग सुखी हों, सभी निरोग रहें, सभी को शुभ और मंगल प्राप्त हो। इसे रोजाना जपने से  बच्चे में दया, प्रेम और दूसरों के प्रति संवेदना विकसित होती है। सकारात्मक सोच और करुणा का भाव पैदा होता है


कैसे करवाएं मंत्र जाप

सुबह उठकर बच्चे को स्नान या मुंह-हाथ धोने के बाद शांत जगह पर बैठाएं। हर मंत्र का 3 या 5 बार उच्चारण करवाएं। फिर उनसे कहें कि वे भगवान को धन्यवाद दें और दिन की शुरुआत मुस्कान के साथ करें। अगर आप खुद बच्चों के साथ ये मंत्र बोलेंगे, तो बच्चे इसे जल्दी अपनाएंगे और यह उनकी आदत और जीवनशैली का हिस्सा बन जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

static