स्नैक्स सर्व के लिए भी खास हो क्राकरी, यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स
punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 05:00 PM (IST)
महिलाएं अपनी किचन के लिए हमेशा अलग-अलग डिजाइन्स की क्राकरी खरीदती हैं, जो सिर्फ खाने-पीने के ही नहीं बल्कि सजावट के भी काम आती है। वहीं, बात अगर स्नैक्स और ऐपेटाइज़र क्राकरी की करें तो उसे खरीदना महिलाएं जरूरी नहीं समझती। मगर, यहां हम आपको पॉप कलर्स की कुछ ऐसी खूबसूरत प्लेट्स के डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी खरीदे बिना नहीं रह पाएं।

स्नैक्स और ऐपेटाइज़र सर्व करने के लिए आप पॉप कलर्स की प्लास्टिक प्लेट्स यूज कर सकते हैं। यहां फीचर्ड राउंड सेक्शन प्लेट कलेक्शन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप मन मुताबिक नीले, गुलाबी, लाल, पीले और हरे रंग में खरीद सकते हैं।

इन प्लेट्स में सेक्शन बने हुए हैं, जिनमें आप बच्चों को फल, सलाद, चिप्स या उनकी पसंदीदा डिश डालकर दे सकते हैं।


घर में पार्टी या किटी पार्टी रखी है तब भी आप इसे स्नैक्स सर्व करने के लिए यूज कर सकती हैं।

18.3 cm चौड़ी और 3 cm लंबी प्लास्टिक यह प्लेट्स साफ करने में भी बेहद आसान है। वहीं अलग आप इन्हें बच्चों को खाना देने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Picture Credit: @Nestasia.in

