घर पर बनाएं बच्चों के लिए Delicious चिया स्ट्रॉबेरी जैम, भूल जाएंगे बाजार के Jam का स्वाद

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 11:22 AM (IST)

बच्चे जैम बहुत ही चाव से खाते हैं, नाश्ते में ब्रैड जैम, परांठा के साथ जैम, रोटी जैम या जैम रोल के साथ इसे खाना पसंद करते हैं। वैसे तो मार्केट में कई जैम उपलब्ध हैं लेकिन इसमें चीनी, प्रिजर्वेटिव्स, कलर और कई तरह के केमिकल्स पाए जाते हैं जो बच्चे के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में आप बच्चों को घर में तैयार किया हुए जैम खिला सकते हैं। स्ट्रॉबेरी प्लेवर्ड जैम आप बच्चों के लिए घर में तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

स्ट्रॉबेरी - 15-20 
दालचीनी - 2
गुड़ - स्वादअनुसार 
चिया सीड्स - 2 बड़े चम्मच 
नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप स्ट्रॉबेरी को धोकर अच्छे से साफ कर लें। 
2. फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ो में काटकर रख लें। 
3. अब एक पैन गैस पर रखें और स्ट्रॉबेरी उसमें डालकर धीमी आंच पर पकाएं। 
4. स्ट्रॉबेरी को तब तक चलाएं जब तक यह स्मैश न हो जाए और पेस्ट न तैयार हो जाए। 
5. फिर इसमें दालचीनी का टुकड़ा डाल दें। दालचीनी डालने के बाद इसमें गुड़ पीसकर डालें। 
6. दोनों चीजों को मिक्स करें और फिर इसमें चिया सीड्स और नींबू का रस मिला दें। 
7. नींबू का रस एक प्रिजर्वेटिव के तौर पर काम करेगा। जैसे मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस को बंद कर दें। 
8. अब एक जार में इसे ठंडा होने के लिए रख दें। 
9. आपका स्वादिष्ट चिया स्ट्रॉबेरी जैम बनकर तैयार है। रोटी, ब्रेड या परांठे पर लगाकर बच्चे को खिलाएं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static