सावन के महीने में जपें ये 5 महाशक्तिशाली शिव मंत्र, पाएं धन और समृद्धि
punjabkesari.in Friday, Jul 18, 2025 - 03:27 PM (IST)

नारी डेस्क: हिन्दू धर्म में मंत्रों का बहुत बड़ा महत्व है। पूजा-पाठ बिना मंत्रों के पूर्ण नहीं माना जाता। हर देवी-देवता के अपने-अपने मंत्र होते हैं जिनका जाप करने से कई तरह के आध्यात्मिक और सांसारिक लाभ मिलते हैं। भगवान शिव के मंत्रों का खास प्रभाव माना जाता है। विशेषकर सावन के पवित्र महीने में इन मंत्रों का जाप करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। यहां हम आपको शिव जी के पांच शक्तिशाली मंत्रों के बारे में बताएंगे जिन्हें सावन में जरूर जपना चाहिए। इन मंत्रों के जाप से न केवल दुख-दर्द और बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत भी मिलती है।
सावन में जपने वाले शक्तिशाली शिव मंत्र
1. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
2. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
3. ॐ ह्रीं श्रीं नमः शिवाय श्रीं ह्रीं ॐ
4. ॐ श्री रुद्राय नमः
5. ॐ नमः शिवाय
ये भी पढ़े: शिवलिंग पर चंदन लगाने के 7 पवित्र स्थान, जो भोलेनाथ को करते हैं प्रसन्न, जानिए यहां
शिव मंत्र जपने के फायदे
मन को शांति मिले: शिव मंत्रों का जाप करने से मन शांत होता है। इससे तनाव, चिंता और अवसाद कम होते हैं।
एकाग्रता में सुधार: नियमित जाप से ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है, जिससे योग और ध्यान की प्रक्रिया भी सुलभ हो जाती है।
स्वास्थ्य में सुधार: कई मान्यताओं के अनुसार, शिव मंत्रों का रोजाना जाप शारीरिक बीमारियों को कम करता है और शरीर को मजबूत बनाता है।
मृत्यु के भय से मुक्ति: जीवन में डर और अनिश्चितताओं को दूर कर ये मंत्र आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
नकारात्मकता का नाश: ये मंत्र नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
सकारात्मकता का संचार: शिव मंत्रों की साधना जीवन में कई अच्छे बदलाव लाती है और व्यक्ति की ऊर्जा को निखारती है।
कैसे करें शिव मंत्रों का जाप?
शिव मंत्रों का जाप ध्यान से और भक्ति भाव से करना चाहिए। सबसे अच्छा समय सुबह और शाम का होता है। सावन के महीने में हर दिन कम से कम 108 बार मंत्रों का जाप करने का विशेष महत्व है। इस दौरान किसी भी मनोकामना की प्राप्ति के लिए शिव जी की कृपा मिलती है।
शिव जी के ये शक्तिशाली मंत्र हमारे जीवन में सुख-शांति, स्वास्थ्य, और समृद्धि लाने में मदद करते हैं। सावन के पवित्र महीने में इन मंत्रों का नियमित जाप आपके जीवन के सभी दुख-दर्द और बाधाएं दूर कर देगा। इसलिए देर न करें और आज से ही शिव मंत्रों का जाप शुरू करें। इन मंत्रों की शक्ति से आपका जीवन खुशहाल और स्वस्थ बनेगा।