इन Celebs के घर गूंजी थी जुड़वां बच्चों की किलकारियां
punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 11:38 AM (IST)
पंजाब केसरी (रिलेशनशिप): जब घर में नन्हें मेहमान की आने की खबरें आती है तो सारा परिवार अपनी खुशी जताता है। अगर वहीं जड़वा बच्चों के आने की खबर सुनाई दे तो यह खुशी दोगुणा और बढ़ जाती है। आज हम कुछ ऐसे सैलेब्स के बारें में बताएंगे, जिनके घर में ट्विंस ने जन्म लिया। फिर वह ट्विंस दोनों लड़कियां हो या भाई-बहन।
1. संजय दत्त- मान्यता
बॉलीवुड के स्टार संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता को बैस्ट कपल्स की गिनती में गिना जाता है। आपको बता दे कि वह दो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन चुके है। उनके बेटे का नाम शहरान और बेटी इकरा रखा गया है।
2. सेलिना जेटली-पीटर हॉग
सेलिना ने लॉन्ग टाइम अपने ब्वॉयफ्रैंड पीटर हॉग से शादी की। आपको बता दे कि उनके घर में भी ट्विंस बच्चों की किलाकरियां गूंजी। उन्होंने अपने दोनों बेटे का नाम विराज और विस्टन रखा। सेलिना ने उनके बर्थ डे पर उनकी फोटोज भी शेयर की।
3. शत्रुघ्न सिन्हा- पूनम सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी 1980 में हुई थी। आपको बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाई भी जुड़वा है, जिनका नाम लव और कुश रखा गया।
4. करणवीर बोहरा-टीजे सिंधू
टीवी एक्ट्रेस करणवीर बोहरा को कसौटी जिंदगी के सिरियल में एक्टिंग करते देखा जा चुका है। आपको बता दे कि वह भी दो जुड़वा बेटियों के पिता है। जो अभी मेहस 6 महीने की है। उन्होंने हाल ही में अपनी दोनों बेटियों के साथ फोटो शेयर कीं।
5. हितेन तेजवानी-गौरी प्रधान
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सिरियल में काम कर रहे हितेन तेजवानी-गौरी प्रधान के घर भी जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी बेटी का नाम कात्या और बेटे का निवान रखा।