गलती से भी ना करना ऐसा... 10वीं-12वीं के पेपर चेक करने वालों को CBSE ने दी कड़ी चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 07:44 PM (IST)

नारी डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी चेकिंग में शामिल लोगों को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।  सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा- ''बोर्ड के संज्ञान में आया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया मंच पर टिप्पणियां कर रहे हैं, राय व्यक्त कर रहे हैं और अनुभव साझा कर रहे हैं''।


भ्रामक जानकारी सांझा ना करने की चेतावनी

भारद्वाज ने कहा-  ''इनमें से कई पोस्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं तथा उनसे संबंधित पक्षों हितधारकों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है एवं अफवाहें भी फैल सकती हैं।'' शीर्ष अधिकारी ने कहा कि परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया गोपनीय होती है तथा उस पर सख्त नियम (प्रोटोकॉल) लागू होते हैं। उन्होंने कहा- '' सार्वजनिक मंचों पर मूल्यांकन से संबंधित किसी भी भ्रामक जानकारी, अनुभव या राय को साझा करना बिल्कुल निषिद्ध है। 


काॅपी चेकिंग को लेकर जरी की गई गाइडलाइंस

सीबीएसई बोर्ड ने कहा-  '' सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने या तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कोई भी प्रयास पेशेवर आचरण का उल्लंघन है और इसके लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। सभी टीचर्स को काॅपी चेकिंग गाइडलाइंस ध्यान रखनी चाहिए जैसे- परीक्षा और कॉपी चेकिंग का काम पूरी तरह गोपनीय है और इसे सख्त नियमों के तहत किया जाता है। मूल्यांकन से जुड़ी कोई भी भ्रामक जानकारी, अनुभव या राय सोशल मीडिया या किसी सार्वजनिक मंच पर साझा करना सख्त मना है। अफवाहें फैलाने या तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का कोई भी प्रयास पेशेवर आचरण (professional conduct) का उल्लंघन माना जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static