गर्मा-गर्म चीजें खाते हैं तो हो जाए सावधान, आपको हो सकती है यह गंभीर बीमारी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 09:47 AM (IST)

भोजन की नली पाचन प्रणाली का हिस्सा है। यह मुंह को पेट के साथ जोड़ती है। कई बार कुछ गलत आदतों की वजह से भोजन नली कैंसर का शिकार हो जाती है।  खाने की नली का कैंसर आम तौर पर उन कोशिकाओं में शुरू होता है जो एसोफैगस के अंदर होती हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को खाने की नली का कैंसर ज़्यादा होता है। भोजन नली के कैंसर की दो मुख्य किस्में है : सक्यूमस सैल कार्सिनोमा और एडीनोकार्सिनोमा। चलिए बताते है आपकों क्या है इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके..

कारण 

शराब पीना 
एसिड रिफ्लक्स होना 
बहुत गर्म तरल पदार्थ पीना
कम फल और सब्जियां खाना 
गैस्ट्रोसोफेजियल रीफ्लक्स बीमारी
मोटापे से ग्रस्त होना 
सीने या ऊपरी पेट में रेडिएशन उपचार कारवाना
धूम्रपान करना 

PunjabKesari,nari

भोजन नली के कैंसर के सामान्य लक्षण

ऐसे लक्षण किसी अन्य कारण से भी हो सकते हैं। आपको अपने डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। यदि यह लभण कुछ सप्ताहों में नहीं सुधरते तो आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए और समस्या का समाधान ढूंढने के लिए टेस्ट करवाने चाहिए।
- निगलने में मुश्किलः इस तरह महसूस होना जैसे भोजन आपके गले या छाती में फंस रहा हैं। 
 - भार कम होना 
- भोजन का पेट में पहुंचने से पहले वापस आना या उल्टी आनी। 
- भोजन निगलते समय दर्द
- न समाप्त होने वाली दिल की जलन या बदहजमी
- आवाज का भारी होनाः नाड़ी पर दबाव के कारण आवाज का भारपनॉ
- पीठ या पसलियों के पीछे हल्का दर्द या बेआरामी

भोजन के नली के कैंसर की जांच 

आप अपने पारिवारिक डॉक्टर से शुरुआत कर सकते हैं। यदि डॉक्टर को प्रारंभिक जांच के बाद लगता है कि आपके स्वास्थ्य की जांच हेतू खून टेस्ट किया जा सकता है। यदि आपके पारिवारिक डॉक्टर को समस्या गंभीर लगती है या वह सोचता है कि आपको कैंसर हो सकता है तो आपको सलाह के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से चैकअप करवाने के लिए कह सकता है। आप करवा सकते है यह टेस्ट 

PunjabKesari,nari

 

एंडोस्कोपी 

एंडोस्कोपी में डॉक्टर एक पतले बारीक पाइप को आपकी खुराक वाली नली में डालता है। इसे कैमरे की सहायता से स्क्रीन पर खतरे वाले भाग को देखा जाता है। यदि जरुरत पड़े तो कोशिकाओं के कुछ नमूने भी लिए जा सकते है। इन नमूनों  की दूरबीन से जांच की जाती है। इस जांच को बायोप्सी कहते है। यह टैस्ट आमतौर पर कैंसर के टेस्ट को पक्का करने के लिए किया जाता है। यह टेस्ट दर्द रहित होता है। 

इलाज के लिए विभिन्न विकल्प 

आपके डॉक्टर आपको बता सकते हैं कि आपके इलाज के लिए विभिन्न विकल्प है। सही जानकारी रखने से आपको सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। 
- आप्रेशन
- कीमोथैरेपी
- रेडियोथैरेपी
- कीमो रेडिएशन 

PunjabKesari,nari

एडवांस कैंसर 

भोजन की नली में शुरु हुआ कैंसर अगर फैला हुआ है तो इसे एडवांस कैंसर कहा जाता है। कैंसर तब एडवांस हो सकता है जब यह पहले पता लगाया जाता है या उपचार के बाद यह वापस आ सकता है। इसे बार-बार होने वाला कैंसर कहा जाता है। 
बढ़े हुए कैंसर की शिकायत है तो डॉक्टर आपको कीमोथैरेपी, रेडियोथैरेपी और टार्गेट लक्ष्यों की सलाह दे सकता है। यह इलाज कैंसर को ठीक तो नहीं कर सकता मगर रसौली या फोड़े के आकार को कुछ समय के लिए घटा सकता है। इस तरह रोगी को दुख से राहत मिल सकती है जैसे कि निगने में मुश्किल। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static