फूलगोभी ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, होते हैं 5 बड़े नुकसान
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 12:32 PM (IST)
नारी डेस्क : फूलगोभी एक हेल्दी और पौष्टिक सब्जी मानी जाती है। इसे लोग सब्जी, पराठे, सूप या पुलाव के रूप में बड़े चाव से खाते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन K और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन हर हेल्दी चीज़ की तरह फूलगोभी का जरूरत से ज्यादा सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। फूलगोभी हर मौसम में आसानी से मिल जाती है, लेकिन इसे डाइट में शामिल करते समय मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसका कारण सिर्फ इसमें छिपे कीड़े नहीं, बल्कि इसमें मौजूद कुछ ऐसे तत्व भी हैं, जो अधिक मात्रा में लेने पर शरीर में समस्याएं पैदा कर सकते हैं। अगर फूलगोभी आपकी पसंदीदा सब्जी है, तो इसके नुकसान जानना आपके लिए जरूरी है।
ज्यादा गोभी खाने से होने वाले नुकसान
पेट में गैस और सूजन की समस्या
ज्यादा फूलगोभी खाने से पेट में गैस, भारीपन और सूजन की शिकायत हो सकती है। इसमें मौजूद फाइबर और जटिल कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में लेने पर पचने में कठिन होते हैं। ये आंतों में जाकर गैस बनाते हैं, जिससे पेट दर्द और फूलने की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से पाचन संबंधी समस्या या IBS है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

ज्यादा गैस बनना
फूलगोभी में रैफिनोज नाम की एक शुगर होती है, जिसे शरीर पूरी तरह पचा नहीं पाता। इसके कारण पेट में गैस बन सकती है और असहजता महसूस हो सकती है। यह नुकसानदायक नहीं है, लेकिन बार-बार होने पर परेशानी जरूर बढ़ा सकता है। धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाने से यह समस्या कम हो सकती है।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
थायरॉइड पर पड़ सकता है असर
फूलगोभी में गोइट्रोजन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में आयोडीन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं। आयोडीन थायरॉइड हार्मोन बनाने के लिए जरूरी होता है। बहुत ज्यादा, खासकर कच्ची फूलगोभी खाने से थायरॉइड के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। हालांकि, गोभी को पकाकर खाने से इसका असर काफी हद तक कम हो जाता है।

एलर्जी का खतरा
कुछ लोगों को फूलगोभी से एलर्जी भी हो सकती है। इसके लक्षणों में खुजली, त्वचा पर दाने, सूजन, मतली या पेट दर्द शामिल हैं। अगर हर बार फूलगोभी खाने के बाद ऐसी समस्या महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें।
यें भी पढ़ें : अल्ट्रासाउंड में भी पकड़ में नहीं आता पेट का अल्सर, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पोषण संतुलन बिगड़ सकता है
केवल एक ही सब्जी पर ज्यादा निर्भर रहना सेहत के लिए सही नहीं है। फूलगोभी पौष्टिक जरूर है, लेकिन यह शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व नहीं दे सकती। अलग-अलग सब्जियों का सेवन करने से शरीर को संतुलित पोषण मिलता है और बीमारियों का खतरा कम होता है।

फूलगोभी एक हेल्दी सब्जी है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना बेहतर होता है। संतुलित डाइट, विविध सब्जियां और सही मात्रा ही अच्छी सेहत की असली कुंजी है।

