Cannes 2026: ‘मैंने वादा किया है…’ ऐश्वर्या राय ने फैंस के लिए किया कुछ ऐसा, जीत लिया सबका दिल
punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 11:01 AM (IST)
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार अगर किसी स्टार ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, तो वह थीं ऐश्वर्या राय बच्चन। अपने शाही अंदाज, खूबसूरत आउटफिट्स और दमदार मौजूदगी से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि Cannes के रेड कार्पेट की असली क्वीन कौन है। लेकिन इस बार सिर्फ उनकी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि उनका व्यवहार और फैंस के प्रति अपनापन भी लोगों का दिल जीत ले गया।
क्लोजिंग सेरिमनी में सफेद ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत
कान फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरिमनी में ऐश्वर्या सफेद रंग के बेहद एलिगेंट आउटफिट में नजर आईं। उनका पूरा लुक सोशल मीडिया पर छा गया। हर तरफ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे। फैंस ने उनके लुक को “ड्रीमी”, “रॉयल” और “टाइमलेस” तक कहा। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का आत्मविश्वास और ग्रेस हमेशा की तरह देखने लायक था। उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर Cannes की चमक बढ़ा दी।
होटल लौटते वक्त फैंस के लिए रुकीं ऐश्वर्या
रेड कार्पेट इवेंट खत्म होने के बाद जब ऐश्वर्या अपने होटल वापस लौटीं, तब वहां पहले से कई फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच भी ऐश्वर्या ने फैंस को नजरअंदाज नहीं किया। एक फीमेल फैन ने उनसे तस्वीर लेने की इच्छा जताई, तो ऐश्वर्या तुरंत रुक गईं। उन्होंने बेहद प्यार से उस फैन को अपने पास बुलाया, उसके गाल पर हाथ रखा और फिर कंधे पर हाथ रखकर तस्वीर खिंचवाई। जाते-जाते उन्होंने फैन को फ्लाइंग किस भी दिया और कहा, “गॉड ब्लेस यू, टेक केयर।” यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग ऐश्वर्या की सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ करने लगे।
“मैंने उनसे वादा किया है...” कहकर सिक्योरिटी को रोका
वीडियो में एक और पल ऐसा दिखा जिसने लोगों का दिल जीत लिया। जब एक अन्य फैन ऐश्वर्या के साथ फोटो लेना चाहता था, तब सिक्योरिटी टीम बीच में आ गई। लेकिन ऐश्वर्या ने तुरंत उन्हें रोकते हुए कहा, “मैंने उनसे वादा किया है, उन्हें तस्वीर लेने दीजिए… वो बहुत स्वीट हैं।” इसके बाद उन्होंने आराम से फैन के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। ऐश्वर्या का यह व्यवहार सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आया।
ये भी पढ़ें: Cannes 2026 में ऐश्वर्या का Royal Comeback, नीले गाउन में Red Carpet पर बिखेरा जलवा
बुजुर्ग फैन से भी गर्मजोशी से मिलीं
इसी दौरान एक बुजुर्ग फैन भी ऐश्वर्या से मिलने आगे आया। ऐश्वर्या ने मुस्कुराकर उनका अभिवादन किया। उस शख्स ने उनका हाथ पकड़कर कहा कि वह दुनिया की सबसे बेहतरीन स्टार हैं। इस पर ऐश्वर्या ने बेहद विनम्रता से उनका धन्यवाद किया। फैंस का कहना है कि इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद ऐश्वर्या का जमीन से जुड़ा व्यवहार ही उन्हें सबसे खास बनाता है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार ऐश्वर्या की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “Cannes में हर साल कई सितारे आते हैं, लेकिन ऐश्वर्या सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक विरासत हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “इतनी बड़ी ग्लोबल स्टार होने के बावजूद उनमें बिल्कुल भी घमंड नहीं है। उनका दिल बहुत साफ है।”
पुराने फैंस ने भी शेयर किए खास किस्से
कई फैंस ने ऐश्वर्या से जुड़ी पुरानी यादें भी शेयर कीं। एक फैन ने बताया कि न्यूजीलैंड में मुलाकात के दौरान ऐश्वर्या ने सभी फैंस को समय दिया था। उन्होंने लोगों को गले लगाया, तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी दिए। फैन ने लिखा, “जब सिक्योरिटी उन्हें जल्दी जाने के लिए कह रही थी, तब भी उन्होंने कहा था कि जब तक सभी फैंस खुश नहीं हो जाते, वो वहां से नहीं जाएंगी। उनके जैसी स्टार शायद ही कोई हो।”
बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं Cannes
इस बार ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ Cannes 2026 में शामिल हुईं। आराध्या पिछले कई सालों से अपनी मां के साथ इस फेस्टिवल में नजर आती रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से खास चर्चा बटोरी। मां-बेटी की बॉन्डिंग और स्टाइल दोनों ही फैंस को बेहद पसंद आए।

