Cervical की Problem से राहत पाने के लिए करे ये उपाय, जल्द गायब होगा दर्द
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 01:02 PM (IST)
नारी डेस्क : आज के समय में ऑफिस वर्क, लैपटॉप पर घंटों काम करना और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। लेकिन लगातार लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठना हमारी गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर असर डाल सकता है। इसका सबसे आम परिणाम होता है सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस (Cervical Spondylosis), जिसमें गर्दन में दर्द, अकड़न और भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह समस्या अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि 25 से 40 वर्ष के युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। यह न केवल काम करने की क्षमता को प्रभावित करती है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी कम कर देती है।
लंबे समय तक बैठना क्यों है खतरनाक?
जब हम लगातार कई घंटों तक बिना ब्रेक लिए बैठे रहते हैं, तो हमारी रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर लगातार दबाव पड़ता है। गलत पोश्चर और कम मूवमेंट की वजह से मांसपेशियां कठोर होने लगती हैं।
धीरे-धीरे यह स्थिति कई समस्याओं को जन्म देती है जैसे
गर्दन में तेज दर्द और जकड़न
सिरदर्द की समस्या
कंधों में भारीपन
हाथों में झनझनाहट या कमजोरी
अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या गंभीर सर्वाइकल दर्द में बदल सकती है।

सर्वाइकल से बचने के आसान उपाय
हर 30 मिनट में ब्रेक लें: लगातार बैठे रहने की बजाय हर 30 मिनट बाद 2–3 मिनट का ब्रेक लें। इस दौरान खड़े होकर हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग करें।
सही पोश्चर अपनाएं : कुर्सी पर हमेशा सीधा बैठें। लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन को आंखों की लेवल पर रखें ताकि गर्दन को झुकाना न पड़े।
गर्दन की हल्की एक्सरसाइज करें: दिन में कम से कम 2 बार गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे घुमाएं। इससे मांसपेशियों की अकड़न कम होती है।
योग और प्राणायाम करें: भुजंगासन, ताड़ासन, गोमुखासन और अनुलोम-विलोम जैसे योगासन गर्दन और रीढ़ को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
गर्म पानी की सिकाई: अगर गर्दन में दर्द या अकड़न हो तो गर्म पानी की बोतल या तौलिये से सिकाई करने से आराम मिलता है।
यें भी पढ़ें : पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज! इसके पीछे छिपे हो सकते हैं कई कारण
खानपान में सुधार जरूरी है
सर्वाइकल दर्द से बचाव के लिए सही डाइट भी बहुत जरूरी है।
कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर आहार लें
दूध, पनीर, हरी सब्जियां और धूप में समय बिताएं
ओमेगा-3 फैटी एसिड (अलसी, अखरोट, मछली) सूजन और दर्द को कम करते हैं।

लाइफस्टाइल में बदलाव करें
मोबाइल को हमेशा आंखों की लेवल पर रखें
लंबे समय तक लगातार ड्राइविंग से बचें
ऑफिस में एर्गोनॉमिक चेयर का उपयोग करें
रोजाना कम से कम 20 मिनट वॉक या हल्की एक्सरसाइज जरूर करें।
यें भी पढ़ें : शरीर दे रहा है Detox का संकेत? इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
लंबे समय तक बैठे रहना आज की जरूरत जरूर है, लेकिन गलत आदतें अपनाने से यह हमारी सेहत के लिए खतरा बन सकता है। सही पोश्चर, नियमित ब्रेक और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप सर्वाइकल जैसी समस्या से काफी हद तक बच सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

