धनतेरस 2018: शुभ-लाभ के लिए खरीदें ये चीजें और घर में न लाएं ये सामान

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 09:20 AM (IST)

दीपावली का त्योहार धन तेरस से शुरू हो जाता है। कार्तिक मास की त्रयोदशी को यह दिन मनाया जाता है। इस साल 5 नवंबर 2018, सोमवार को धन तेरस यानि धनत्रयोदशी मनाई जा रही है। किसी भी तरह की खरीददारी करने के लिए यह दिन बहुत शुभ है।

धनतेरस मनाने का कारण
हिंदू मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान धनवन्तरि कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण धनतेरस को त्योहार की तरह मनाया जाता है और यह भी मान्यता है कि इस दिन गहने व बर्तनों की खरीददारी करने से 13 गुना वृद्धि होती है। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि धनतेरस के दिन खरीददारी करने से दरिद्रता दूर होकर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

धनतेरस पर क्या खरीदें?
लोग इस दिन कई चीजों की खरीददारी करते हैं। आइए जानिए वास्तु के हिसाब से कौन-सी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। 

 पीतल 
इस दिन पीतल खरीदना शुभ माना जाता है।

चांदी
चांदी की बनी कोई चीज खरीदने से घर में धन-समृद्धि बढ़ती है। 

 गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति
दीवाली से पहले  गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से घर धन-धान्य से भरा रहता है।

 कुबेर की तस्वीर 
इससे कभी भी घर में पैसों की कमी नहीं होती।

शंख
PunjabKesari, धनतेरस, dhanteras 2018
माना जाता है कि शंख खरीदने से घर पर कोई मुसीबत नहीं आती।

 झाड़ू
धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदें। इससे दरिद्रता और नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है।

2. धनतेरस पर क्या न खरीदें?
कुछ चीजों एेसी भी हैं जिन्हें इस दिन खरीदना अशुभ माना जाता है। 

 लोहा
इस दिन लोहे से बनी चीजें न खरीदें।

 काले रंग की वस्तुएं
काला रंग दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। एेसे में इस दिन कोई भी काले रंग की वस्तु घर पर न लेकर आए।  

 कांच  
PunjabKesari, धनतेरस, dhanteras 2018
कांच से बनी चीजें राहु से संबंधित होती है। एेसे में इस दिन इसकी खरीददारी अशुभ मानी जाती है। 

 एल्युम‌िन‌ियम 
एल्युम‌िन‌ियम के बर्तन भी न खरीदें।

 नुकीली चीजें
चाकू, कैंची, छुरी और लोहे के बरतन बिल्कुल न खरीदें।

 सोने के आभूषणों 
सोने के आभूषणों की बजाय हीरे-चांदी के अाभूषण खरीदना अध‌िक शुभ माना जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static