धनतेरस पर जरूर खरीद लाएं इनमें से कोई 1 शुभ चीज

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 01:51 PM (IST)

दीवाली का त्योहार भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही इससे एक दिन पहले धनतेरस का त्योहार आता है। माना जाता है कि इन शुभ दिन पर ही भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर आए थे। ऐसे में इस दिन अलग-अलग चीजों को खरीदने से विशेष तौर पर लाभ मिलता है। घर में देवी-देवताओं का वास होने से खुशहाली व शांति बनी रहती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करनी शुभ होती है...

बर्तन खरीदना 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान धनवंतरी ने कलश लेकर अपने भक्तों को दर्शन दिए थे। ऐसे में इस शुभ दिन पर बर्तन खरीदने से लाभ होता है। भगवान कुबेर को चांदी अतिप्रिय होने से इस धातु के बर्तन या सिक्का खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा भी आप किसी भी धातु के बर्तन खरीद सकते हैं।  

PunjabKesari

भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्ति 

हर बार दीवाली में देवी लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की मूर्ति खरीदी जाती है। ऐसे में इसे धनतेरस के दिन खरीदना ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भगवान जी कृपा पाने के लिए मूर्तियों के साथ बताशे व मिट्टी के दीपक भी जरूर खरीदें। 

इलेक्ट्रॉनिक सामान

बहुत से लोग दीवाली से पहले घरों की सफाई करने से साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान को खरीदते हैं। ऐसे में टीवी, फ्रिज, मिक्सर, वाशिंग मशीन, प्रेस आदि चीजों को धनतेरस के दिन खरीदना शुभ रहेगा। 

वाहन 

बेहद शुभ होने के चलते इस दिन वाहन खरीदा चाहिए। ऐसे में अगर आप इस बार कोई वाहन लेने की सोच रहे हैं तो उसे धनतेरस के दिन ही खरीदें। इससे देवी मां की कृपा मिलेगी। 

PunjabKesari

अगर देना हो किसी को गिफ्ट 

अक्सर लोग दीवाली में अपने सगे-संबधी व रिश्तेदारों को गिफ्ट देकर शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में उन चीजों की खरीदारी इस दिन करना शुभ रहेगा। 

ज्वैलरी 

धनतेरस का दिन देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का माना जाता है। ऐसे में इस शुभ दिन पर सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदना बेहद शुभ होती है। 

PunjabKesari

श्रीयंत्र, कौड़िया और धनिया 

देवी लक्ष्मी को श्रीयंत्र, कौड़िया और धनिया अतिप्रिय होने से इस दिन इन्हें खरीदना शुभ होता है। इसे घर लाकर पूजा कर तिजोरी में रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती है। 

झाड़ू

जैसे कि सभी जानते हैं देवी लक्ष्मी को सफाई बहुत प्रिय हैं। वे उसी घर में निवास करती है। जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी का अतिप्रिय झाड़ू जरूर खरीदें। 

नमक 

अगर आप कुछ नहीं कर सकते हैं तो देवी मां की कृपा पाने के लिए धनतेरस के दिन नमक का पैकेट खरीद लाएं। इससे घर में अन्न व धन की कभी कमी नहीं होगी। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर घर में शांति व खुशहाली भरा माहौल बना रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static