बेकार पड़े बटन से बनाएं गुलदस्ते(Pix)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2016 - 06:10 PM (IST)

घर पर पड़े सामान कोे रियूज करना भी एक कला है। जिससे आप अपनी क्रिएटिविटी में निखार सकते हैं और घर की सजावट भी बखूबी कर सकते हैं। यह जरूरी नहीं कि घर को मॉडर्न तरीके से सजाने के लिए बहुत ज्यादा पैसों का खर्च किया जाए। आप इसके लिए नए-नए आइडिया को खोज कर भी अपनी कला दिखा सकते हैं।  आज हम जिस चीज कोे रियूज करने का तरीका बता रहे हैं वो है बटन। 

PunjabKesari

जरूरी सामान
- 1 फ्लावर पॉट
-  सपंज या फॉम
- बटन(अलग-अलग साइड और रंगों में)
- बारिक तार
- कैंची

PunjabKesari

बनाने का तरीका
1. सबसे पहले तार को 4-6 इंच के छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
2. इसको कुछ छोटे और बड़े टुकड़ों में भी काट लीजिए।
3. वायर को यू(U)शेप में मोड़ लें। 
4. अब इसमें बटन लगाते जाएं। 
5. छोटे बटन को पहले और बड़े बटनों के बाद में तार में डालकर तार को कस दें। 
6. इसके बाद इसे गमले में लगा दें। 

आप बटन से कई तरह के फूल भी बना सकते हैं। इस तरह आप बटनों से खूबसूरत गुलदस्ते भी बना सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static