ब्रोकोली पनीर Smash Tacos

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 06:20 PM (IST)

नारी डेस्क : अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो ब्रोकोली पनीर स्मैश टैकोस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि हेल्दी भी है। हल्का-फुल्का स्नैक होने के साथ-साथ इसमें हरी सब्जियां और पनीर शामिल हैं, जो आपके शरीर को पोषण भी देती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और आप इसे बच्चों या फैमिली पार्टी में भी आसानी से सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

Servings - 6

PunjabKesari

सामग्री

पानी – 500 मिलीलीटर

ब्रोकोली – 60 ग्राम

फ्रोज़न हरी मटर – 60 ग्राम

पनीर – 80 ग्राम

प्रोसेस्ड चीज़ – 40 ग्राम

लहसुन – 2 चम्मच

हरी मिर्च – 2 चम्मच

नमक – 1 चम्मच

पत्ता गोभी – 30 ग्राम

प्याज – 40 ग्राम

बैंगनी पत्ता गोभी – 20 ग्राम

गाजर – 30 ग्राम

गेहूँ का टॉर्टिला – 3

तेल – हल्का सा चिकनाई के लिए

प्रोसेस्ड चीज़ – 40 ग्राम (सजाने के लिए)

हॉट सॉस – 2 बड़े चम्मच

अचार वाली जलापेनो – 2 बड़े चम्मच

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

विधि

1. एक पैन में 500 मिलीलीटर पानी उबालें। इसमें 60 ग्राम ब्रोकोली और 60 ग्राम फ्रोज़न हरी मटर डालें। 3–5 मिनट तक उबालें।

2. गैस बंद कर दें और पानी छान लें।

3. उबली हुई सब्जियों को फूड प्रोसेसर में डालकर मोटा-पेस्ट बना लें।

4. मिश्रण को एक कटोरी में निकालें। इसमें 80 ग्राम पनीर, 40 ग्राम प्रोसेस्ड चीज़, 2 चम्मच लहसुन, 2 चम्मच हरी मिर्च और 1 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और अलग रख दें।

5.  अलग कटोरी में 40 ग्राम प्याज, 30 ग्राम बैंगनी पत्ता गोभी और 30 ग्राम गाजर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे भी अलग रख दें।

6. गेहूँ के टॉर्टिला को लें और छोटे गोल आकार में काटें।

7. पैन को हल्का तेल लगाकर गरम करें। पैन में ब्रोकोली-पनीर मिश्रण फैलाएँ। ऊपर से थोड़ा प्रोसेस्ड चीज़ छिड़कें और कटे हुए टॉर्टिला को रख दें। 1–2 मिनट तक पकाएं।

8. धीरे से पलटें और 1–2 मिनट और पकाएं। पैन से निकालकर सर्विंग बोर्ड पर रखें।

9. ऊपर से हॉट सॉस लगाएं, तैयार सलाद डालें और अचार वाली जलापेनो रखें। हल्का फोल्ड करके टैको बनाएं।

10. गरमा-गरम परोसें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static