महाशिवरात्रि पर घर पर लगाएं ये 3 पौधे, आएगी सुख- समृद्धि

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 06:54 PM (IST)

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार ये 8 मार्च  को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।  कहते हैं कि अगर इस दिन कोई व्रत करके भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करता है तो भगवान खुश होकर उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस दिन आप कुछ विशेष पौधे घर ला सकते हैं, इससे घर में सुख- समृद्धि रहेगी।

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानि 8 मार्च को संध्याकाल 09 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो रही है।
अगले दिन 09 मार्च को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी।

पूजा करने का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक है।

महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये पौधे

बेलपत्र

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस खास दिन पर बेलपत्र का पौधा भी घर ला सकते हैं। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही कभी धन- धान्य की कमी नहीं होगी और महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

PunjabKesari

धतूरे का पौधा

वैसे तो घर में कांटेदार पौधे लगाना अशुभ माना जाता है, लेकिन महाशिवरात्रि के दिन आप धतूरे का पौधा घर ला सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये पौधा शिव जी को बहुत प्रिय है। ऐसे में इस पौधे को घर में लगाने से शिवजी की कृपा तो बनी ही रहेगी, इसके साथ में घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी।

शमी का पौधा

शमी का पौधा भी भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। आप भगवान को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के मौके पर ये पौधा घर ला सकते हो। इससे घर में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static