लड़कियों की इन 10 अादताें काे नापसंद करते हैं लड़के

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2017 - 01:16 PM (IST)

हर लड़का या लड़की किसी भी रिश्ते में जाने से पहले एक-दूसरे काे अच्छे से जानते है और फिर ही किसी नतीजे पर पहुंचते हैं कि क्या उन्हें अपने रिश्ते काे नया नाम देना चाहिए या नहीं। कई बार दाेनाें में से किसी एक काे दूसरे की कुछ अादतें पसंद नहीं अाती और उनका रिश्ता बनने से पहले ही टूट जाता है। इसलिए अाज हम अापकाे कुछ एेसी बाताें के बारे में बताने जा रहे हैं, जाे किसी भी लड़के काे लड़की के बारे में पसंद नहीं हाेती। अगर अाप में भी एेसी अादतें हैं, ताे इन्हें तुरंत बदल दें, वर्ना अाप एक नई लाइफ की शुरुअात से पहले ही एक अच्छा साथी गंवा बैठेगी। 
PunjabKesari
लड़की की किन अादताें काे पसंद नहीं करते लड़केः- 

- 'मिस एटीट्यूड' 
लड़कों को बहुत ज्यादा भाव खाने वाली लड़कियां कम ही पसंद आती है। ऐसे में फैसला आपको करना है कि अाप अपनी इस अादत काे बदलना चाहती हैं या नहीं। 

- चलता-फिरता न्यूज चैनल
कई लड़कियाें काे अादत हाेती है सारे जहां कि बातें करना। मेरी दाेस्त एेसी है, मेरे पैरेंट्स ये चीज़ लाए हैं, मेरी माैसी का लड़का विदेश गया है, फलाना...ढिमकाना। जबकि लड़काें काे चलता-फिरता न्यूज चैनल वाला रवैया पसंद नहीं आता। 

- एक्स्ट्रा पजेसिव
कुछ लड़कियाें काे रिलेशन में आए 4 दिन नहीं होते कि वे शादी के सपने देखने लग जाती हैं। मेहंदी लगवाते हुए लड़के का नाम लिखवाती है कि देखाे मैंने तुम्हारे नाम की मेहंदी लगवाई है। ऐसी लड़कियों से लड़के थोड़ा घबराते हैं। 

- आंसूओं की दुकान
जाे लड़कियां छाेटी-छाेटी बात पर अांसूअाें की बाैछार करने लगती हैं, लड़कें एेसी लड़की काे कतई पसंद नहीं करते। 

- अाेवर मेकअप
कुछ लड़कियों को अाेवर मेकअप करने की अादत हाेती है, जबकि बिना मेकअप के या कम मेकअप वे ज्यादा सुंदर लगती है। ज्यादतर लड़कों को एेसी लड़कियां नापसंद हाेती हैं, जाे चलती-फिरती मेकअप की दुकान लगें।

- एडवेंचर्स या फिलोसफर
लाइफ में एडवेंचर होना अच्छी बात है। लेकिन हद से ज्यादा एडवेंचर कि सामने वाला झेल ही ना पाए। एेसी लड़कियाें से लड़के ताैबा करना ही पसंद करते हैं। वहीं हर बात में फिलोसफी झाड़ने वाली या अधिक बातूनी लड़कियां भी किसी-किसी लड़के काे ही पसंद अाती है।

- हमेशा दुखी
कुछ लड़कियां होती हैं जो हमेशा दुखी फेस लेकर घूमती हैं। मानो दुनिया का सारा दर्द वही झेल रही हैं। एेसी लड़कियाें काे डेट करना लड़के के लिए मुश्किल होगा।

- टॉम बॉय या लेडी डॉन
टॉम बॉय कहें या लेडी डॉन, एेसी लड़कियाें काे डेट करने में आधा समय तो लड़का इसी टेंशन में रहता है कि कहीं गुस्सा अा गया ताे पता नहीं क्या करेगी। 

- बाबू, शोना टाइप
प्यार जताना अच्छी बात है, लेकिन जो हर बात पर बाबू, शोना कहने वाली लड़कियां भी लड़काें काे चिपकू टाइप लगती है। 

- तारीफ सुनने वाली
लड़कों को ये बात भी पसंद नहीं आती कि आप हमेशा पूछते रहे...मैं कैसी लग रही हूँ? अापने मेरी तारीफ नहीं की। बताअाोें न मैं अच्छी लग रही हूं कि नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static