लॉकडाउन के समर्थन में आए बॉलीवुड सेलेब्स

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 01:54 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमिक मरीजों की बढ़ती हुई संख्या के चलते पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। पीएम मोदी के इस फैसले के बाद बाॅलीवुड सेलेब्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, "मैं घर जाना चाहती हूं..."। पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के बाद आया स्वरा भास्कर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

PunjabKesari

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा,  "गलती से भी बाहर मत दिखना घर पर ही रहिए, सुरक्षित रहिए।"

तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, '21 दिन ! हमारे जीवन के बदले में ये कुछ भी नहीं। चलो यह सब करते हैं! और उम्मीद है कि इस लॉकडाउन के अंत तक हमारे पास निश्चित रूप से जश्न मनाने के लिए कारण होगा। तब तक एक बार में एक दिन के लिए जाने दो।

PunjabKesari

बिग बी ने लिखा, "हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम, सुनें आदेश प्रधान का, सदा तुम और हम। ये बंदिश जो लगी है, जीवदायी बनेगी, 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना दफनाएगी।"

ऋषि कपूर ने भी पीएम मोदी के फैसले का सपोर्ट कर लिखा, "एक सबके लिए, सब एक के लिए। हमें वही करना है जो हमें करना है। हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं है। हम एक दूसरे को बिजी रखेंगे और आने वाले समय के लिए बात करते रहेंगे। कोई चिंता की बात नहीं है। आप लोग घबराए नहीं। इसको भी देख लेंगे। पीएम जी चिंता मत करो। हम आपके साथ हैं। जय हिंद।"

PunjabKesari

अनिल कपूर ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए लिखा, कृपया घर पर रहें, यह एकमात्र तरीका है। यह लॉकडाउन हम सभी और हमारी सुरक्षा के लिए है।

अनुराग ने ट्वीट करते हुए कहा, "8 बजे रात के बजाए सुबह आठ बजे बोल देते। चार बजे भी बोल देते तो इंतज़ाम कर लेते। हमेशा आठ बजे ही बोलते हैं और समय देते हैं चार घंटे का। उनका क्या जो पैदल घर को निकले हैं शहर छोड़ के, क्योंकि बस या ट्रेन नहीं चल रही? अब कहें तो कहें क्या? ठीक है प्रभु।"

PunjabKesari

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अब हम एक सामूहिक टर्निंग पॉइंट पर हैं, जिसमें पूरे भारत में लगे इस 21 दिनों के लॉकडाउन में सरकार की मदद करने के लिए हमें सुनना बंद करना चाहिए। इस महान भय के समय के लिए एकजुटता, मानवता, बलिदान और आशा की आवश्यकता है। कोई अफवाह नहीं फैलानी है।" 

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कहा, इस संक्रामक वायरस को फैलने से रोकने के लिए घर में रहना जरूरी है। उन्होंने कहा पीएम के शब्द बहुत प्रभावशाली हैं COVID-19 की चेन को तोड़ना होगा तभी इसका प्रसार रुकेगा। 

PunjabKesari

आपको बता दें पीएम मोदी ने देश को 21 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static