महज 14 साल की उम्र में किया था लड़की को डेट, कुछ एेसी है रणवीर सिंह की Love life

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 04:05 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 33 जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ। 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से किया बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वैसे तो फिल्मों में निभाए उनके हर किरदार ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई मगर अलाउद्दीन खिलजी, बाजीराव से वह हमेशा के लिए लोगों के दिलों दिमाग में बस गए। अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा रणवीर अपनी लवलाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। 

PunjabKesari
एक इंटरव्यू के दौरन रणवीर सिंह ने खुद बताया, 'मैंने महज 14 साल की उम्र में लड़कियों को डेट करना शुरू कर दिया था। किसी समय में वह एक साथ 3-3 लड़कियों को डेट कर रहे थे।' फिल्मों में आने के बाद भी इनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। 

PunjabKesari
रणवीर सिंह हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल, सोनाक्षी सिंहा, अनुष्का शर्मा को डेट कर चुके हैं। अब रणवीर दीपिका पादूकोण को डेट कर रहे हैं। मीडिया में आई खबरों की माने तो रणवीर दीपिका जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। आपको बता दें दीपिका और रणवीर सिंह पहली बार 2013 में मिले थे तब से लेकर अब तक दोनों साथ में हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Related News

static