दिवाली पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं की देसी अदाएं छाईं , अनन्या ने पहना 20 साल पुराना सूट, कियारा भी छाईं

punjabkesari.in Tuesday, Oct 21, 2025 - 12:52 PM (IST)

नारी डेस्क:  देशभर में दिवाली की धूम के बीच बॉलीवुड सितारों ने भी इस फेस्टिव सीजन को पूरी शान से मनाया। हर स्टार अपने देसी लुक में नजर आया  किसी ने सादगी से दिल जीता तो किसी ने रॉयल अंदाज से महफिल लूटी। सोशल मीडिया पर इन सितारों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

कियारा आडवाणी  पीले अनारकली में बिखेरी चमक

मां बनने के बाद पहली बार कियारा आडवाणी दिवाली के मौके पर कैमरे के सामने आईं। उन्होंने पीले रंग का खूबसूरत अनारकली सूट और मैचिंग दुपट्टा ओढ़ा था। पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पीले कुर्ते में नजर आए। दोनों के कपड़े मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए थे। फैंस ने इस कपल के पारंपरिक लुक को खूब पसंद किया।

PunjabKesari

 ट्विंकल खन्ना — अक्षय संग अनोखी दिवाली

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने इस बार दिवाली को अलग अंदाज में मनाया। ट्विंकल ने पिंक कलर का शरारा और शॉर्ट कुर्ता कैरी किया। दिलचस्प बात यह रही कि इस जोड़ी ने मिठाई की जगह संतरे खाकर दिवाली सेलिब्रेट की। उनके इस फ्रूट-फ्रेंडली अंदाज ने फैंस को चौंका दिया।

नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता — पहाड़ों में दिवाली की सादगी

मां-बेटी की जोड़ी नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता ने पहाड़ों में दिवाली मनाई। नीना गुप्ता ने आइवरी कुर्ता पहना जबकि मसाबा ने लॉन्ग स्लीव कुर्ते के ऊपर केप स्टाइल जैकेट कैरी कर मॉडर्न-देसी लुक दिखाया। दोनों का यह सादा मगर ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।

अनन्या पांडे — सादगी में दिखी समझदारी

अनन्या पांडे ने इस दिवाली ट्रेंड्स से हटकर सादगी दिखाई। उन्होंने अपनी मां का 20 साल पुराना पिंक कलर का सूट पहना, जिसे डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन किया था। इस कदम से उन्होंने न सिर्फ एक खूबसूरत मैसेज दिया बल्कि “रीसायकल फैशन” की मिसाल भी पेश की।

PunjabKesari

शनाया कपूर — बिना मेकअप भी गॉर्जियस

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने दिवाली पर लाइट बेज टोन कुर्ता-पैंट सेट में सादगी दिखाई। उन्होंने कोई हैवी जूलरी या मेकअप नहीं किया, फिर भी उनका नैचुरल लुक सभी का ध्यान खींच गया।

सान्या मल्होत्रा — देसी लुक में ट्विस्ट

सान्या मल्होत्रा ने पारंपरिक घाघरा-चोली सेट में अपने लुक में ट्विस्ट ऐड किया। उनके रॉयल एथनिक स्टाइल और हैवी झुमकों ने पूरे लुक को रॉयल बना दिया।

कृति सेनन — रेड और गोल्डन में रॉयल अंदाज

कृति सेनन का दिवाली लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने रेड और गोल्डन शरारा सेट पहना, जिसमें स्ट्रैप स्लीव्स वाला कुर्ता और सितारों का काम किया हुआ दुपट्टा था। उनकी मुस्कान ने लुक को और निखार दिया।

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर — सादगी में छुपी खूबसूरती

श्रद्धा कपूर इस बार भी अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत ले गईं। उन्होंने बेज टोन चंदेरी सूट और किरण लेस वाला दुपट्टा पहना। बिना किसी ओवरड्रेसिंग के उन्होंने दिवाली के पारंपरिक सौंदर्य को खूबसूरती से दिखाया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static