ऐश्वर्या राय बच्चन जब साड़ी पहनकर पहुंची थी Cannes Festival में तो 10 मिनट तक बजती रही तालियां

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 04:30 PM (IST)

हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाएं पहुंचती हैं जैसे कि ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, हिना खान। रेड कारपेट पर ये एक्ट्रेस सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं बल्कि इंडियन फैशन को भी प्रमोट करती है। कई हीरोइन रेड कारपेट पर साड़ी पहने दिखाई दे चुकी है। चलिए आज के इस पैकेज में हम आपको उन हीरोइनों की एक झलक दिखाते है जो कांस में साड़ी पहनकर पहुंची थी।


ऐश्वर्या राय बच्चन

सबसे पहले बात करते है ऐश्वर्या राय बच्चन की। कहा जाता हैं कि जब ऐश्वर्या राय बच्चन साड़ी पहनकर कान्स के रेड कारपेट पर उतरी थी तो लगभग 10 मिनट तक तालियां बजती रही। साल 2002 के कान्स फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय पीले रंग की साड़ी के साथ गोल्ड जूलरी पहने दिखाई दी थी। उनका यह ट्रेडीशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया था। फिर साल 2010 में ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी और कांस के रेड कारपेट पर वो पति अभिषेक के साथ दिखाई दी।
PunjabKesari

दीपिका पादुकोण

कांस में दीपिका के फैंस उनकी लुक का ब्रेसबी से इंतजार करते हैं। ऐश्वर्या की तरह दीपिका ने भी कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर पहली बार साड़ी ही पहनी। वो क्रीम एंड गोल्डन कलर की साड़ी पहने दिखाई दी थी। इस बार भी दीपिका कांस के रेड कारपेट पर ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आई लेकिन मेकअप की वजह से उनका खूब मजाक उड़ा। साथ ही उन्होंने साड़ी के साथ काफी हैवी ईयररिंग्स कैरी किए थे जिसे देख लोग बोले- इसे अपने कानों पर तरस नहीं आता क्या...

सोनम कपूर

प्रेग्नेंसी की वजह से इस बार सोनम कपूर कांस का हिस्सा नहीं रही लेकिन ये मोहतरमा भी हर बार अपने लुक से लाइमलाइट में बनी रहती है। साल 2013 में सोनम कपूर डिजाइनर अनामिका खन्ना की गोल्डन एंड व्हाइट साड़ी पहने नजर आई थी, जिसके साथ उन्होंने जैकेट और नथ पहनी। वहीं कांस में एक्ट्रेस नीले रंग की स्कल्पचर साड़ी को पहने रेडी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने एक और साड़ी पहनी थी जिसे काफी अलग तरीके से स्टाइल किया था लेकिन उनका हेयरस्टाइल फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

कंगना रनौत

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का कांस में रेट्रो लुक देखने को मिला था। डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की ब्लैक हैंड कट साड़ी में कंगना नजर आई थी। विंटेज लुक हेयर स्टाइल,चोकर नेकलेस और पोटली बैग से उन्होंने खुद को रेट्रो लुक दिखा था।इसके अलावा साल 2019 में वो गोल्डन कांजीवरम साड़ी में दिखी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Dhaakad (@kanganaranaut)

विद्या बालन

कांस फिल्म फेस्टिवल में विद्या ज्यादातर साड़ी में ही नजर आई है और उनका यह लुक फैंस को भी पसंद आया।

 डायना पेंटी

एक्ट्रेस डायना पेंटी ने साल 2019 में पर्ल व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने पर्ल नेकलेस के साथ मैच किया था। इस बार वो सब्यसाची मुखर्जी की व्हाइट साड़ी में नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static