धर्मेंद्र की छोटी बेटी से शादी करना चाहते थे रणवीर सिंह लेकिन इस एक्टर की वजह से अधूरी रह गई उनकी लवस्टोरी!

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 05:54 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग स्टाइल, एक्टिंग के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपना लाइफ पार्टनर बनाया लेकिन इससे पहले उनका दिल कई हसीनाओं पर आया। कम ही लोग जानते है कि रणवीर सिंह एक्टर धर्मेंद्र के दामाद बनने वाले थे हालांकि बात बनी नहीं थी।

अहाना देओल के प्यार में पागल थे रणवीर सिंह

दरअसल, रणवीर सिंह धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल के प्यार में पागल थे। ये उस वक्त की बात है जब रणवीर कॉलेज में थे। कॉलेज के दिनों में वो अहाना को चाहने लगे। एक साथ कॉलेज में पढ़ते-पढ़ते दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। दोनों की इतनी अच्छी बॉन्डिंग को देख पूरा कॉलेज उन्हें कपल कहने लगा था। आहना देओल के कारण ही रणवीर ने सोचा कि क्यों न वह एक्टिंग लाइन में ही अपना करियर बनाए और बस तो रणवीर सिंह निकल पड़े इस राह पर। लेकिन फिर एक समय ऐसा आया कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

खुद इस बारे में रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 14 साल की उम्र में उन्हें पहला प्यार हुआ था। उसके बाद वो एक के बाद एक तीन लड़कियों के साथ अफेयर में आए थे। उनका पहला प्यार अहाना ही थी। दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया लेकिन एक नहीं हो पाए। आहना और रणवीर सिंह के बीच कोई और नहीं बल्कि एक और एक्टर ही आया था। दरअसल आहना उन दिनों एक ऐसे लड़के से मिली जो रणवीर से ज्यादा चार्मिंग था। लंबा चौड़ा और बेहद अच्छी इंग्लिश बोलने वाले इस एक्टर पर आहना का पहली ही नजर में दिल आ गया । यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर थे।

रणवीर ने खुद की इस पर बात

इस बारे में रणवीर ने कॉफी विंद करण के एपिसोड में भी बात की थी। रणवीर सिंह ने कहा था - हां, आदित्य तो जूनियर कॉलेज में हर लड़की का सपना हुआ करते थे। उस वक्त मैं भी एक लड़की के पीछे पागल था जो अब एक बच्चे की मां है। मैं उसके पीछे करीब चार-पांच साल तक पागल रहा। आखिरकार उसने मेरे साथ ब्रेकअप कर लिया। आदित्य के कारण ही उसने ऐसा किया था। भले ही इसमें रणवीर ने अहाना का नाम ना लिया तो लेकिन उन्होंने बातों ही बातों में एक्टर ने कहा दिया कि आदित्य की वजह से उनका और अहाना का ब्रेकअप हुआ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

अहाना के अलावा रणवीर सिंह का नाम अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी जुड़ा। सोनाक्षी ने तो एक इंटरव्यू में खुद रणवीर को डेट करने की ख्वाहिश जताई थी। भले ही रणवीर कई लड़कियों के आगे पीछे घूमे लेकिन आखिरकार उन्होंने दीपिका को अपना जीवनसाथी चुना। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static