दिवाली पार्टी में बाल-बाल बची बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा, जल गया पूरा लहंगा

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 02:51 PM (IST)

'जमाई राजा' फेम टीवी एक्ट्रेस 'निया शर्मा' के साथ इस दिवाली एक हादसा हो गया है। दरअसल वो दिवाली के मौके पर किसी पार्टी में शामिल होने गई थी। वहां पर उनके शिमरी लहंगे में दिए के कारण आग लग गई। मगर चिंता वाली कोई बात नहीं है। उनके लहंगे के अस्तर की वजह से आग उनके टांगो तक नहीं पंहुची। 

PunjabKesari

निया बेहद खूबसूरत व्हाइट शिमरी लहंगे में उस पार्टी में स्पॉट हुई है। निया 'चांदनी लुक' में पंहुची थी।निया का लुक हमेशा की तरह बोल्ड और सेक्सी था। उनके लहंगे में डबल अस्तर होने कारण ही उनकी जान बची है। बतादे कि उनके लहंगे की काफी बुरी हालत हो गई है। दिवाली के मौके पर अक्सर ऐसे चमकते हुए और सिल्क के कपडे अवॉयड करना चाहिए।मगर ऐसे ही एथनिक ड्रेस पहन कर निया वहां पहुंची। 

 

 

बतादें की अमिताभ बच्चन की पार्टी में ऐसा ही हादसा ऐश्वर्या राय की मैनेजर अर्चना सदानंद के साथ हुआ था। उनकी जान शाहरुख खान ने खुद बचाई थी। घटना में अर्चना के पांव जल गया और शाहरुख खान को थोड़ी बहुत चोट आई। इस घटना के बाद अर्चना को नानावटी अस्पताल में भर्ती करवा कर उनका इलाज करवाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static