बालिका वधू की आनंदी के साथ बॉडीगार्ड ने की गंदी हरकत, बोली- उसने मुझे पीछे से छुआ...

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 01:11 PM (IST)

टीवी इंडस्ट्री की  ‘बालिका वधू’ यानी कि अविका गौर को भला कौन भूल सकता है। छोटी सी उम्र में घर- घर पहचान बना चुकी एक्ट्रेस का किरदार आज भी दर्शकों के बीच जीवंत है। हालांकि अविका को इस मुकाम तक पहुंचने में कई तरह की चुनौतियों  का सामना करना पड़ा। हाल ही में उन्होंने अपने से जुड़ा एक ऐसा वाकया बताया हे, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया है। चलिए बताते हैं आपको क्या है मामला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)


अविका ने इंडस्ट्री में अपने अच्छे और बुरे अनुभवों को लेकर कई बातें की हैं। हाउटरफ्लाई में द मेल फेमिनिस्ट सेगमेंट के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनका यौन शोषण हुआ और यह सब करने वाला और कोई नहीं उनका बॉडीगार्ड था।“भारत में ऐसा होता है, लेकिन कजाकिस्तान में मेरे साथ ऐसा बहुत बार हुआ है। आपके साथ हमेशा बॉडीगार्ड होते हैं, और वह खुद को स्मार्ट दिखना चाहता है.” । 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)


अविका ने बताया कि जब  वहकजाकिस्तान में एक कार्यक्रम में व स्टेज की तरफ जा रही थीं तो एक बॉडीगार्ड ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। उस समय उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने उन्हें पीछे से छुआ हो। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो पाया कि वह उनका बॉडीगार्ड था। उन्होंने बताया कि ऐसा सिर्फ एक बार नहीं हुआ था। ऐसा दोबारा होने वाला था जब उन्होंने अपने बॉडीगार्ड का हाथ पकड़ लिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)


अविका ने आगे बताया कि- 'यह शर्मनाक था... मैंने बस उसकी तरफ देखा और उसने बस माफी मांग ली। वो अंग्रेजी या हिंदी नहीं बोलना जानते थे, इसीलिए मैंने उसे जाने दिया। शायद मैं इसके अलावा कुछ कर भी नहीं सकती थी। वह कहती हैं कि अगर मुझमें पलटकर मारने की हिम्मत होती तो अब तक तो न जाने कितनो को मार चुकी होगी।  इस दौरान अविका ने यह भी बताया कि उनकी मां ने ऐसी तमाम चीजों को लेकर उन्हें बचपन में ही सिखा दिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)


 अविका गौर ने महज 10 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला डेब्यू सीरियल था- 'श्श्श्श्श... कोई है' (2007)। 
 'बालिका वधू'  बनकर  घर-घर में छा गई थी। आज भी लोग उन्हें आनंदी के नाम से ही जानते है।  बाद में उन्होंने 'ससुराल सिमर का' में रोली बनकर टीवी पर राज किया। वह 'लाडो' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा  अविका फिल्मों में भी किस्मत अजमा चुकी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static