'O' ब्लड ग्रुप को पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानिए आपके लिए कौन-सी है बैस्ट

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 11:51 AM (IST)

कुछ लोग चाय पीने के इतने शौकिन होते हैं कि उसको पीए बिना उनके दिन की शुरूआत ही नहीं होती । चाय पीए बिना काम करने से उनके सर में दर्द, चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती है।  इसके के आदि होने के कारण वह दिन में 6-7 बार चाय पी जाते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। एेसे में जरूरी है कि कम चाय पीए और अगर पी भी रहे हैं तो ब्लड ग्रुप के हिसाब से ही पीएं। ब्लड ग्रुप के हिसाब से चाय पीने या आहार खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। एेसी चाय पीने से ना सिर्फ शरीर में स्फूर्ति और ताजगी लाती है, बल्कि ये कई रोगों से भी बचाती है। अलग-अलग चाय के अलग-अलग फायदे होते हैं। आज हम आपको आपके ब्लड ग्रुप के हिसाब से चाय पीने के फायदे के बारे में बताएंगे।

 

1. ब्लड ग्रुप O
ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को अक्सर पेट से संबंधित समस्याएं रहती हैं। इसके साथ ही इन लोगों को तनाव भी बहुत ज्यादा रहता है। तनाव को कम करने और पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अदरक वाली चाय या ग्रीन टी पीनी चाहिए। दूध वाली चाय का सेवन बहुत कम करना चाहिए।
 

2. ब्लड ग्रुप A
एक रिसर्च में यह बात सिद्ध हुई है कि इस ब्लड ग्रुप वाले लोग भी बहुत ज्यादा ट्रैंशन लेते हैं। टैंशन फ्री रहने के लिए अजवायन या जैसमीन की चाय पीनी चाहिए। इस तरह की चाय पीने से ब्लड ग्रुप A वाले लोगों के शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। 

 

3. ब्लड ग्रुप B
इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ग्रीन टी,  लेमन टी और तेजपत्ते वाली चाय पीनी चाहिए। इन चाय को पीने से इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों का वजन कंट्रोल में रहने के साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। 


4. ब्लड ग्रुप AB
ब्लड ग्रुप AB वाले लोगों को दूसरों के मुकाबले ज्यादा नींद आती है। एेसे लोगों को जितना हो सकते उतना चाय और कॉफी से दूर रहना चाहिए। चाय और कॉफी की जगह पर ग्रीन टी या हर्बल टी पीना इनके लिए फायदेमंद है। 

 

ध्यान रखें योग्य बातें
दिन में कभी भी 3-4 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। इसके साथ ही ज्यादा दूध और चीनी वाील चाय पीने से पाचन तंत्र खराब होता है। इसलिए बेहतर है कि चीनी की जगह पर शहद वाली चाय पीना शुरू करें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static